Weekly numerology (13th-19th february): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 05:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी काम को आगे बढ़ाने के चक्कर में कोई गलत काम न करें। आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। निजी जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। यात्राओं के योग बनते हैं। इस सप्ताह किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना तो बनाएंगे परंतु वह कार्य स्थगित होता चला जाएगा। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कामकाज की जिम्मेदारियों के कारण व्यावसायिक स्तर और निजी जीवन में एक संतुलन बना पाने में असमंजसता महसूस होगी। हालांकि सप्ताह के अंत में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आप ऊर्जा और मनोबल से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कुत्ते की सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत मंदी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वायदा न करें। मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रतिक्रिया के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। जीवनसाथी और मां के मध्य अनबन होने की संभावना बनती है। खर्चों की अधिकता लगी रहेगी। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी कार्य या निर्णय जल्दबाजी में न करें। सप्ताह के अंत में छोटे बहन-भाइयों से मदद मिलेगी। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वाले सप्ताह की शुरुआत में निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। मन में एकाग्रता की कमी महसूस होगी। बेकार के कामों में फस कर अपना समय खराब न करें। एक मूल्यवान निर्णय लेने की कोशिश करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी साथ-साथ लगी रहेंगी। बुधवार के दिन आप परिस्थिति को हर मापदंड पर जांच परख करने के बाद अपने कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आलस्य को त्याग दें, आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम अवश्य मिलेंगे। सप्ताह के अंत में खेलकूद से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। केले का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा है। सोमवार के दिन उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए व्यक्ति भी अपनी शोध में सफलता हासिल करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार के दिन की गई यात्रा सफल रहेगी। इस सप्ताह अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को भावनाओं में आकर कोई वायदा न करें। शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी में निवेश किया जा सकता है। आय के नए साधन प्राप्त होने के योग बनते हैं। बेकार के लड़ाई-झगड़े और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उस पर भली प्रकार से सोच- विचार करना अच्छा रहेगा।
उपाय :- गुड़ का दान मंदिर में करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले लोगों को सप्ताह की शुरुआत में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कभी परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल तो कभी बिल्कुल प्रतिकूल महसूस होंगी। एक स्थिर और एकाग्र चित्त मन से निर्णय लेने में ही आपकी भलाई है। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन घर में हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। किसी नए काम को शुरू करने का विचार भी बना सकते हैं।
उपाय:- यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय सकारात्मक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में रचना और कला से जुड़े हुए जातक अपनी रचनात्मकता को नए आयाम देने की कोशिश करेंगे। बेकार के प्रलोभन और वहम से दूर रहें अन्यथा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में जीवन साथी के साथ अपने मन की बात को साझा करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन होगा। हालांकि सप्ताह के अंत का समय नई जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा व्यस्त रहेगा।
उपाय:- गुड़ का दान मंदिर में करें। इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फलों वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके रुके हुए काम अकस्मात पूरे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग विदेशी शिक्षा को प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, परंतु मन ही मन किसी चिंता में फंसे रहेंगे। बृहस्पतिवार का दिन यात्राओं के योग लेकर आया है। आपका मन किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए भी आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा संयम के साथ बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। मानसिक चिंताओं के कारण आप एकांत स्थान को पसंद करेंगे। पिता के साथ अपनी बात को साझा करने से आपको उचित सलाह प्राप्त होगी।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। अकस्मात आपको अपनी सभी योजनाएं पूरी होती नजर आएंगी। हालांकि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ एक असहमति का माहौल बना रहेगा। आपको अपनी बात को स्पष्टता के साथ रखने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में समय निजी संबंधों के लिए अच्छा है परंतु अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे या अनचाहे तरीके से कुछ खरीदारी करनी पड़ सकती है। यात्राओं के दौरान अपने वाहन के टायर की कंडीशन को अच्छे से जांच परख लें। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा,  हालांकि सप्ताह के अंत में लड़ाई-झगड़े में फंस सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें, दूसरों के मामलों में फसने की कोशिश न करें।
उपाय:- गुड़ का दान मंदिर में करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा मंदा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी विदेशी तकनीक को अपनाने में असमर्थ महसूस करेंगे। निजी जीवन की जिम्मेदारियां कामकाज पर कम ध्यान देने देंगी। व्यापार में कोई बड़ा निवेश सोच-समझ कर करें। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने के योग बनते हैं, समय पर चिकित्सक से सलाह लेने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में न उलझें। आय के नए साधन प्राप्त करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में जीवन साथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है, अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय:- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News