Weekly Love rashifal  (09.11.2026 से 15.11.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 03:09 PM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस वीक साथी की सेक्शुअल एक्टिविटी की चाहत को पूरा करते-करते ऊर्जा में कमी आएगी। उनके हाव-भाव को देखने, सोचने-समझने और महसूस करने की जरूरत है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से बात करेंगे।सिंगल किसी को भी अपने आकर्षण में बांधने में कामयाब होंगे।
लव टिप- मांस-मदिरा का सेवन न करें। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) साथी का प्यार भरा व्यवहार आपको किसी दुख से बाहर निकालने में मदद करेगा। काफी समय बाद साथी के साथ खुलकर बात करने का मौका मिलेगा। दिल की बातें सांझा करना अच्छा लगेगा। सिंगल क्रश को डिनर डेट के लिए पूछ सकते हैं, उन्हें प्यार में पड़ने से कोई नहीं रोक पाएगा।
लव टिप- कामदेव की पूजा करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस वीक साथी के साथ इंटिमेसी का मजा लेने के बाद अपने आप में बहुत सारे सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। अपने रिश्ते को नयापन देने के लिए पुराने दिनों की यादों को ताजा करेंगे। रोमांटिक मूवीज का मजा लेंगे। सिंगल क्रश के साथ अपने भविष्य के सपनों में खोए रहेंगे। अपनी अंदर की आग बूझाने के लिए प्रोन मूवी का सहारा ले सकते हैं।
लव टिप- किसी सुहागन का आशीर्वाद लें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस वीक रिश्ते में चल रही गलतफहमियों का असर अंतरंग संबंधों में देखने को मिलेगा। साथी का ठंडा अहसास बने-बनाए मूड को ऑफ कर देगा। सिंगल सावधान रहें, धोखा मिलने की संभावना है। अकेलापन झेल रहे सिंगल के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है, मनचाहा प्यार उनकी बांहों में होगा।
लव टिप- पीपल का पत्ता जेब में रखें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) लव लाइफ में कुछ नयापन देखने को मिलेगा, तन-मन खुश रहेगा। सिंगल के नए लव अफेयर्स शुरु तो होंगे लेकिन मझदार में ही अटक कर रह जाएंगे। युवा कैजुअल डेटिंग करेंगे या तो अपने-अपने रास्ते निकल जाएंगे, मेंटल हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। सिंगल क्रश को अचानक से अपने सामने बैठा देखकर खुशी से झूम उठेंगे।
लव टिप-  प्यासे को पानी पिलाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस वीक कुछ बातों को लेकर साथी के साथ झगड़ा हो सकता है। जिस कारण आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह लेंगे। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत सिंगल के जीवन में खुशियां लेके आएगी। वे क्रश का पूरा ख्याल रखने की कोशिश करेंगे।  
लव टिप- रिश्तों में खट्टास न आने दें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) साथी का गले लगाना, सहलाना सेफ फील करवाएगा और रिश्ते की बॉन्डिंग को मजबूत बनाएगा।  सिंगल को पहली नजर में ही किसी से प्यार हो सकता है। अपने मन में भरे रोमांस को बाहर निकालने के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं। क्रश का खुद से मोहब्बत का हाथ बढ़ाना खुशी देगा और मूड अच्छा बनाए रखेगा।
लव टिप- समझदारी का इस्तेमाल करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस वीक पार्टनर का हर रोमांटिक अंदाज रोमांस भरी लाइफ में चार-चांद लगाने का काम करेगा। साथी के साथ समय बिताकर संतुष्ट रहेंगे। मैरिड कपल्स अपने रिश्ते को लेकर कुछ परेशान से रहेंगे। क्रश को कार्यक्षेत्र में न देखकर परेशान हो जाएंगे, इंतजार में रहेंगे।सिंगल घरवालों के दबाव में आकर शादी करने के लिए मान जाएंगे।    
लव टिप- होशियारी का इस्तेमाल करें। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) ये सप्ताह बहुत ही व्यस्तता भरा रहने वाला है। साथी का कातिलाना अंदाज मूड को रोमांटिक बनाएगा लेकिन मनचाहा मजा नहीं लूट पाएंगे। मैरिड कपल्स अपनी रिश्ते को लेकर गंभीर फैसला ले सकते हैं। सिंगल लव लाइफ की मस्ती में मस्त रहेंगे। प्यार का नया एहसास दुख की वजह न बने, इसके लिए समझदारी दिखाना जरूरी है।
लव टिप-  मनोरंजन पर अधिक खर्च न करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) लव लाइफ में किसी के प्यार का नशा छाया रहेगा। जो भटक रहे हैं, समय रहते संभल जाएं। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताना बहुत अच्छा महसूस करवाएगा। वे रोमांस भरी बातें करके रोमांटिक माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। सिंगल खुद को सामाजिक तौर पर अलग-थलग महसूस करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।
लव टिप- तुलसी पर दीपदान करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर आपके साथ संबंध बनाने के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं। शादीशुदा जातक जीवन को मधुर बनाने के लिए साथी की बातों को महत्व देंगे। उनकी प्यार भरी बातें आपके मन को छू जाएंगी। ये बातें दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत बना देंगी। सिंगल का मन क्रश का प्यार पाने के लिए बेचैन रहेगा लेकिन नया प्रेम संबंध शुरू करने से पहले किसी की सलाह लें।
लव टिप- बिस्तर पर बैठ कर खाना न खाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस सप्ताह रोमांस बढ़ेगा लेकिन लव पार्टनर किसी भी तरह की कमिटमेंट नहीं करेंगे। जीवनसाथी हमेशा साथ रहने का वादा करेंगे, दोनों प्यार की गिरफ्त में कैद रहेंगे। सिंगल डेटिंग ऐप पर खूब मस्ती करेंगे, लव अफेयर्स में कमी आएगी। सच्चा प्यार मिलने में अभी भी समय लगेगा।
लव टिप-  गेंदे के फूलों की माला श्री हरि विष्णु को पहनाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News