Weekly Love rashifal (24.08.2026 से 30.08.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 07:34 AM (IST)
मेष- इस वीक प्रेम जीवन में गहराई और तीव्रता का माहौल रहेगा। यह समय है अपने दिल की बातों को खुलकर साझा करने का और एक-दूसरे के साथ गहरी भावनाओं का अनुभव करने का। सिंगल के प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी, लव लाइफ में नए मोड़ आने के संकेत हैं।
लव टिप- दिनचर्या का आरंभ सकारात्मक रूप से करें।
उपाय- भगवान विष्णु का स्मरण करें।
वृष- ये वीक आपकी लव लाइफ के लिए जुनून और गहराई से भरा रहेगा, उत्साह अच्छा रहेगा। रहस्यमयी ऊर्जा साथी को करीब लाने में मदद करेगी। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक बातचीत हो सकती है। पुराने प्रेमी से मुलाकात के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। सिंगल जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी।
लव टिप- पूरा सप्ताह गुस्से में निर्णय लेने से बचें।
उपाय- पीली दाल या केले का दान करें।
मिथुन- यह सप्ताह भावनात्मक गहराई और रचनात्मकता का होगा। लव लाइफ को लेकर सामान्य रूप से समय अच्छा रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य या समारोह की चर्चा हो सकती है। साथी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल पुरानी यादों को ताजा करेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नए जीवन की शुरुआत करेगी। नई लव लाइफ चमक और आकर्षण से भरी रहेगी।
लव टिप- नियमित रूप से मेहनत और अनुशासन बनाए रखें।
उपाय- राधरानी को बांसुरी भेंट करें।
कर्क- यह वीक लव लाइफ को लेकर बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। अगर आपके रिश्ते में कोई पुरानी समस्या चल रही थी, तो उसे सुलझाने का यह सबसे अच्छा समय है। साथी के साथ किसी यादगार यात्रा पर जा सकते हैं। सिंगल क्रश के साथ गहराई से बात कर अपनी भावनाओं को साझा करेंगे।
लव टिप- किसी का अपमान करने से बचें।
उपाय- शनिवार को सेवा या दान का कार्य करें।
सिंह- इस विक अपने रोमांटिक इशारों और प्यार भरे शब्दों से पार्टनर के दिल को छूएंगे। यह समय है अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का, जिससे आपके रिश्ते में नयापन और ताजगी बनी रहे। सिंगल को अपने लिए नया साथी खोजने में वक्त लग सकता है लेकिन जब मिलेगा बेहतरीन मिलेगा।
लव टिप- रोज कुछ समय शांत वातावरण में बिताएं।
उपाय- विद्यार्थियों या जरूरतमंद बच्चों की मदद करें।
कन्या- प्रेम, ऐश्वर्य और आनंद के हिसाब से ये सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। मैरिड कपल्स रिश्तों में समझदारी बनाए रखें। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। सिंगल के नए बन रहे रिश्ते में स्नेह और संवेदनशीलता बढ़ेगी। रिश्ते में गर्मजोशी आएगी।
लव टिप- पुराने विवादों को बढ़ाने से बचें।
उपाय- हरी सब्जियों या हरी वस्तुओं का दान करें।
तुला- यह सप्ताह प्रेम और संबंधों के दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण बदलाव और सुखद अवसर लेकर आ रहा है। लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा और वे अपनी खुली सोच के कारण साथी के साथ नए अनुभवों का आनंद लेंगे। सिंगल अपने आत्मविश्वास और जिंदादिल स्वभाव से किसी नए व्यक्ति को आकर्षित कर सकते हैं।
लव टिप- रोज सकारात्मक संकल्प के साथ दिन शुरू करें।
उपाय- भगवान विष्णु या गुरु का स्मरण करें।
वृश्चिक- ये सप्ताह रोमांस से सराबोर रहेगा, जहां आपका सौम्य स्वभाव साथी को करीब लाएगा वहीं आपसे जलन करने वाले रिश्ते में दरार डालने की हर कोशिश करेंगे, बच कर रहें। सिंगल जातकों के लिए एक स्थिर रिश्ता शुरू होने के योग हैं। जिसमें प्यार और समझ का नया आयाम जुड़ेगा।
लव टिप- किसी की गारंटी न लें।
उपाय- शुक्रवार को मां लक्ष्मी का स्मरण करें।
धनु- इस वीक प्रेमपूर्ण वातावरण बनाने का किया गया प्रयास सफल होगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों को मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल को आकर्षक, मिलनसार और रचनात्मक स्वभाव का साथी मिलेगा, जो उनकी बेरंग दुनिया को रंगीन बना देगा।
लव टिप- अपने कार्यों में ईमानदारी बनाए रखें।
उपाय- गुरुवार को पीली वस्तु का दान करें।
मकर- यह सप्ताह नए रिश्तों की नींव रखने वाला साबित होगा। सिंगल अपने समर्पण और मेहनत से नए बन रहे संबंधों को और मजबूत बनाएंगे, जिससे उनके जीवन में खुशियों की बौछार होगी। साथी अपनी समझदारी से रिश्तों में नया रंग भरेंगे। फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स का मजा लेंगे।
लव टिप- घर में सकारात्मक वातावरण बनाएं।
उपाय- बुधवार को गणेश जी की पूजा करें।
कुंभ- ये सप्ताह आपकी लव लाइफ में स्थिरता लेकर आएगा। मजाकिया स्वभाव रोमांस में प्यार का तड़का लगाएगा। सिंगल का चुंबकीय व्यक्तित्व किसी खास को उनकी ओर खींच लाएगा। जिससे उनकी खूबसूरत जिंदगी शुरु होगी और उमसें कभी न खत्म होने वाला प्यार बना रहेगा। आगे चलकर ये प्रगाढ़ संबंधों में परिवर्तित हो जाएगा।
लव टिप- नियमित रूप से मंदिर जाएं।
उपाय- शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को काला तिल या कंबल दान करें।
मीन- यह सप्ताह प्रेम और संबंधों में स्थिरता और संतुलन का है। आपकी भावनात्मक गहराई और समझदारी रिश्ते को मजबूत बनाएगी। रोमांस में नया उत्साह लाने के लिए साथी के साथ कुछ नए अनुभव साझा करेंगे और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।सिंगल की क्रश के साथ एक सच्ची और खुली बातचीत होगी।
लव टिप- किसी जरूरतमंद की मदद करें।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
