Weekly Love rashifal (29.06.2026 से 05.07.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 10:22 AM (IST)

Weekly Love rashifal (29.06.2026 से 05.07.2026): 29 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 का सप्ताह प्रेम संबंधों, वैवाहिक जीवन और भावनात्मक रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, जबकि कुछ को संवाद और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल।

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में कुछ नए बदलाव आने वाले है। पार्टनर से बहुत सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा। सिंगल का एक्स के साथ फिर से पैचअप होने की संभावना है। रिश्ते में सुधार आएगा और नए सिरे से लव लाइफ का आरंभ करेंगे।
लव टिप: अपनी भावनाएं छिपाने के बजाय व्यक्त करें।
लव उपाय: चंदन का तिलक लगाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) इस वीक रिश्ते में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन साथी का सहयोग भी मिलेगा।  प्रेमी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। विवाहित जीवन सुखद रहेगा। सिंगल के जीवन में नई प्रेम कहानी की शुरुआत के संकेत हैं। पुराने रिश्तों में सुधार हो सकता है लेकिन आगे बढ़ने के कोई चांस नहीं हैं। 
लव टिप: अपने दिल की बात खुलकर कहें।
लव उपाय: सोमवार की रात चंद्रमा को जल या दूध मिश्रित जल अर्पित करें ।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) यह सप्ताह रोमांटिक रहेगा। विवाहित जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। दूर रहने वाले पार्टनर से मुलाकात या अच्छी खबर मिल सकती है। आपके रिश्ते की सफलता आपसी विश्वास, सम्मान और संवाद पर निर्भर करती है। सिंगल को डबल होने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
लव टिप: साथी की राय को भी महत्व दें।
लव उपाय: राधा-कृष्ण के मंदिर में जाकर माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) रोमांस के मामले में आने वाले 7 दिन बहुत सही रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। जिससे आपके बीच का रिश्ता पहले से भी ज्यादा मजबूत होगा। क्रश आपको खुश करने की हर संभव कोशिश करेंगे और उनकी बातों पर ध्यान दें। सिंगल के घरवाले शादी का दबाव बनाएंगे लेकिन उन्हें मनचाहा साथी मिलने में समय है।
लव टिप: गुस्से की बजाय धैर्य और विश्वास रखें।
लव उपाय: सुगंधित इत्र या चंदन का प्रयोग करें। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस सप्ताह भावनाओं पर नियंत्रण रखें। छोटी बातों को बड़ा विवाद न बनने दें। रिश्ते की सुख-समृद्धि चाहते हैं तो किसी तीसरे को अपने बीच स्थान न दें। खुद की बातें खुद से सुलझाएं। हफ्ते के अंत तक रिश्तों में सुधार होगा। सिंगल लोगों को किसी मित्र के माध्यम से अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है।
लव टिप: काम और रिश्ते के बीच संतुलन बनाए रखें।
लव उपाय: शुक्र मंत्र का जाप करें- ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्यार के लिहाज से ये सप्ताह अच्छा रहेगा। रोमांस करने के भरपूर मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करेंगे। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। सिंगल को अपनी लव लाइफ के लिए बेहतरीन पार्टनर मिलेगा। जिसके साथ वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।
लव टिप: अपनी बात स्पष्ट और ईमानदारी से रखें।
लव उपाय: सोमवार अथवा पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य दें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस सप्ताह साथी से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नई दोस्ती प्यार में बदल सकती है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच रोमांटिक पल बढ़ेंगे। सिंगल लोगों के लिए अच्छा प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। परिवार की सहमति से रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं।
लव टिप: अपने प्रियजन को समय देना न भूलें।
लव उपाय: अपने साथी को लाल गुलाब भेंट करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) ये सप्ताह रोमांस के लिए शानदार रहेगा। आपके रिश्ते में नई उमंग आने वाली है। संबंधों में नयापन आ सकता है। अपने लाइफ पार्टनर के साथ बहुत अच्छा वक्त गुजारेंगे। सिंगल क्रश के साथ कॉफी डेट पर जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
लव टिप: भविष्य की योजनाओं पर साथ बैठकर चर्चा करें।
लव उपाय: ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) रोमांस के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ यात्रा या डेट की योजना बन सकती है। साथी से अपनापन चाहते हैं तो शुरुआत आपको करनी होगी रिश्ते में प्रेम, विश्वास और मधुरता बनाए रखें। सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है। गुस्से और इगो को कंट्रोल में रखेंगे तो मजेदार रोमांस को एंजॉय कर पाएंगे।
लव टिप: आलोचना करने के बजाय सहयोग का भाव रखें।
लव उपाय: युगल सरकार पर सुगंधित पुष्प अर्पित करें। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) यह वीक आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं, बजट की अनदेखी न करें। सिंगल के लिए घरवाले मनमुताबिक साथी खोजेंगे, जिससे उन्हें बहुत खुशी होगी। अपने भविष्य का फैसला खुद लेना होगा, किसी पर निर्भर न रहें।
लव टिप: छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने से बचें।
लव उपाय: गुलाबी या सफेद पुष्प राधा रानी को भेंट करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस सप्ताह आकर्षण बढ़ेगा और रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। हालांकि अहंकार या जिद रिश्ते में दूरी ला सकते हैं। क्रश आपके साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। गलतफहमियां दूर होने के योग हैं। शादीशुदा जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे।
लव टिप: पार्टनर की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखें।
लव उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस सप्ताह पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मतभेद बातचीत से दूर हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। शादीशुदा जीवन में आपसी विश्वास मजबूत होगा। सप्ताह के अंत में कोई सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं।
लव टिप: रिश्ते में जल्दबाजी से बचें और साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
लव उपाय: प्रतिदिन सुबह भगवान राधा-कृष्ण का स्मरण करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News