Weekly Love rashifal (13.04.2026 से 19.04.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ
punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 12:25 PM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांच बढ़ेगा। साथी के साथ सामंजस्य और समझ बेहतर होगी। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो उनके दिल को छू जाएगा।
मेष राशि वाले स्वभाव से उग्र होते हैं, जिससे रिश्तों में टकराव हो सकता है।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और “ॐ हनुमते नमः” का जप करें।
लाभ: गुस्से पर नियंत्रण और रिश्तों में स्थिरता।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आपके रिश्ते में स्थिरता और मधुरता आएगी। बेहतर संवाद से प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सिंगल लोगों के लिए नए अवसर खुलेंगे और कोई पुरानी दोस्ती प्यार में बदल सकती है।
वृषभ राशि वाले प्रेम में स्थिर लेकिन कभी-कभी जिद्दी होते हैं।
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
लाभ: रिश्तों में मिठास और आर्थिक संतुलन।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) लव लाइफ में कुछ तनाव या अस्थिरता रह सकती है। साथी के साथ खुलकर बात करना और उनकी भावनाओं को समझना जरूरी है। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिसकी रुचियां उनसे मिलती हों।
मिथुन राशि वालों का मन जल्दी बदलता है, जिससे पार्टनर भ्रमित हो सकता है।
उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र पहनें और गणेश जी की पूजा करें।
लाभ: स्थिरता और स्पष्टता।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता (Personal Hygiene) का ध्यान रखें। सिंगल लोग नए रोमांटिक अवसरों के लिए तैयार रहें।
कर्क जातक भावुक होते हैं और जल्दी आहत हो जाते हैं।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
लाभ: मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) लव लाइफ में रोमांच और नए अनुभव साझा करेंगे। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, लेकिन नया रिश्ता शुरू करने से पहले उसे अच्छे से परख लेना बेहतर होगा।
सिंह राशि से संबंध रखने वाले नेतृत्व पसंद करते हैं, जिससे अहंकार आ सकता है।
उपाय: रविवार को सूर्य को जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
लाभ: अहंकार में कमी और प्रेम में संतुलन।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम संबंधों में प्रगति और व्यावहारिकता बढ़ेगी। प्यार परवान चढ़ेगा। सिंगल लोगों को ऐसा साथी मिल सकता है जो उन्हें भावनात्मक सुरक्षा प्रदान करे।
कन्या वाले अधिक सोचते हैं, जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है।
उपाय: बुधवार को तुलसी के पौधे में जल दें।
लाभ: सकारात्मक ऊर्जा और स्पष्ट सोच।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) रिश्ते में संतुलन बना रहेगा, लेकिन बाहरी हस्तक्षेप से बचें। किसी भी मतभेद को शांति से सुलझाएं। सिंगल लोग नए रिश्तों के मामले में जल्दबाजी न करें और धैर्य रखें।
तुला वाले प्रेम में संतुलन चाहते हैं, लेकिन निर्णय लेने में देर करते हैं।
उपाय: शुक्रवार को सुगंधित इत्र का प्रयोग करें और राधा-कृष्ण की पूजा करें।
लाभ: प्रेम में आकर्षण और सामंजस्य।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम संबंधों में चुनौतियां आ सकती हैं, जिनका सामना हिम्मत से करना होगा। भावनाओं को साझा करने से समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी मनचाहे व्यक्ति से हो सकती है।
वृश्चिक गहरे प्रेमी होते हैं लेकिन शक भी करते हैं।
उपाय: मंगलवार को लाल फूल हनुमान जी को अर्पित करें।
लाभ: विश्वास और सुरक्षा की भावना।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) इस सप्ताह रिश्ते में कुछ नयापन और खास होने वाला है। लव मैरिज के इच्छुक लोगों को परिवार की सहमति मिल सकती है। सिंगल लोग नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें।
धनु राशि के जातक स्वतंत्रता पसंद करते हैं, जिससे दूरी बन सकती है।
उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और बृहस्पति देव की पूजा करें।
लाभ: समझदारी और स्थिरता।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रपोज करने वालों के लिए समय अच्छा है और रिश्ते में स्थिरता बढ़ेगी। सिंगल लोग अपने क्रश की दिलचस्पी से खुशी महसूस करेंगे और परिवार के साथ शादी की बात भी कर सकते हैं।
मकर वाले व्यावहारिक होते हैं, जिससे भावनाएं कम दिखती हैं।
उपाय: शनिवार को शनि देव को तेल चढ़ाएं।
लाभ: भावनात्मक जुड़ाव में वृद्धि।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) दिल की बातें साझा करने के लिए यह एक बढ़िया हफ्ता है। सिंगल लोगों की बात किसी पसंद के व्यक्ति से बन सकती है, हालांकि पुराने रिश्तों की यादें थोड़ी परेशानी दे सकती हैं।
कुछ अन्य लोगों से हटकर अलग सोच रखते हैं, जिससे पार्टनर को समझना कठिन हो सकता है।
उपाय: शनिवार को गरीबों को काले वस्त्र दान करें।
लाभ: रिश्तों में सामंजस्य।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) रिश्तों को थोड़ा समय दें, चीजें अपने आप बेहतर होंगी। सिंगल लोग किसी नए आकर्षण को तुरंत प्रेम समझने की गलती न करें। गलतफहमी से बचने के लिए अपने क्रश के साथ संवाद बनाए रखें।
मीन राशि वाले बहुत भावुक और समर्पित होते हैं।
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें।
लाभ: प्रेम में स्थिरता और आध्यात्मिक जुड़ाव।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari