Weekly Love rashifal (14.09.2025 से 20.09.2025): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ
punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 09:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आपके लिए यह सप्ताह बातचीत और इमोशनल एक्सप्रेशन का है। जिन रिश्तों में दूरी आ चुकी थी, वहां सुलह की संभावना है। पार्टनर आपके नए आइडियाज़ से प्रभावित होंगे। जो सिंगल हैं, उन्हें ऑनलाइन या मैसेजिंग से किसी खास से मुलाकात हो सकती है। बस ध्यान रखें, झूठी उम्मीदें न दें।
उपाय- सुहागिन महिला को साड़ी का दान करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) वृष राशि वालों का यह सप्ताह प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव ला सकता है। कभी भावनात्मक निकटता तो कभी दूरी महसूस होगी। पार्टनर से संवाद बनाए रखना जरूरी है। सिंगल्स को सोशल मीडिया पर कोई नया आकर्षण मिलेगा। रिलेशनशिप को जल्दबाजी में स्टेटस न दें। संबंध के लंबा चलने में संशय है।
उपाय- विष्णु सहस्रनाम या विष्णु मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) मिथुन राशि वालों का यह सप्ताह दिल से जुड़ी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का है। पार्टनर आपके प्रति और ज्यादा संवेदनशील होंगे। शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह रिश्ते को और मधुर बनाने का है। सिंगल्स को एक सपनों जैसा रिश्ता मिलने के संकेत हैं।
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) कर्क राशि वालों का रोमांटिक पक्ष इस सप्ताह और निखरकर सामने आएगा। पार्टनर आपकी केयर और सच्चाई की कद्र करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय गहराई से एक-दूसरे को समझने का है। जो अविवाहित हैं, उनके जीवन में कोई पुराना मित्र अचानक नया महत्व पा सकता है।
उपाय- माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम में सूझ-बूझ और धैर्य दिखाने का सप्ताह है। आप पार्टनर को ज़्यादा सुनेंगे और समझेंगे, जिससे संबंध और गहरा होगा। जो सिंगल हैं, वे किसी पर दिल हार सकते हैं लेकिन निर्णय लेने से पहले व्यक्ति को परखना ज़रूरी होगा। रिश्ते में धीरे-धीरे बढ़ना ही आपके लिए शुभ रहेगा, तभी सुखद संबंधों का सुख ले पाएंगे।
उपाय- सफेद वस्त्र धारण करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आपका आकर्षण इस सप्ताह सबसे ज्यादा चमकेगा। पार्टनर आपको लेकर बेहद पॉज़िटिव रहेंगे। यह समय रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार करने या आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त है। सिंगल्स को कहीं न कहीं फैन फॉलोइंग का मज़ा मिलेगा। ध्यान रखें, रिश्ते में अहंकार न आने दें।
उपाय- विष्णु जी की पूजा करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) तुला राशि वालों का यह सप्ताह बेहद रोमांटिक और संतुलित रहेगा। पार्टनर आपके साथ समय बिताकर रिलैक्स महसूस करेंगे। कोई सरप्राइज़ डेट या छोटी-सी ट्रिप आपके रिश्ते को और रंगीन बना सकती है। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह दिल की धड़कनें तेज़ करने वाला है। कोई बंद आंखों से देखा सपना, सच होने के बहुत करीब है।
उपाय- गुरु मंत्र या विष्णु मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस सप्ताह प्रेम जीवन में जोश और रोमांच बढ़ेगा। आप अपने पार्टनर को अपनी भावनाओं से चौंका सकते हैं। जो अविवाहित हैं, उन्हें अचानक किसी नए व्यक्ति से गहरा कनेक्शन फील होगी। छोटी-सी नोकझोंक के बाद रिश्ते और मजबूत बनेंगे। ध्यान रखें, जल्दबाजी में लिया गया फैसला संबंधों को उलझा सकता है।
उपाय- बप्पा को शमी के पत्ते अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आपके अंदर का पैशन इस सप्ताह हावी रहेगा। रिश्तो में गहराई और रहस्य दोनों झलकेंगे। पार्टनर के साथ इंटेक्स मोमेंट्स आपके रिश्ते को नई दिशा देंगे। सिंगल्स को किसी के प्रति गहरा आकर्षण महसूस होगा लेकिन इसे तुरंत ज़ाहिर करना सही नहीं होगा। रिश्ते को समय दें। पुरानी गलती दोहराने से बचें। नए जीवन की खूबसूरत शुरुआत के लिए तैयार रहें।
उपाय- सफेद चावल दान करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) मकर राशि वालों का यह सप्ताह रिश्ते में स्थिरता और भरोसा बढ़ाने का है। पार्टनर आपके साथ गंभीर बातचीत करेंगे, जो भविष्य की योजनाओं से जुड़ी हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए यह समय रिश्ते की ओर पहला कदम बढ़ाने का है। रिश्ते में परिपक्वता ही सफलता दिलाएगी। सिंगल दिल थाम कर रखें, पुराना प्यार फिर से जीवन में लौटने वाला है लेकिन इस बार संबंध रिश्ते के रूप में सामने आएंगे।
उपाय- उड़द की दाल का दान करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस सप्ताह आपके रिश्ते में रोमांच और एडवेंचर बढ़ेगा। आप और आपके पार्टनर कुछ नया करने का प्लान बना सकते हैं। अविवाहित जातकों को यात्रा या सोशल प्लेटफ़ॉर्म के जरिए कोई दिलचस्प शख्स मिल सकता है। आपका चंचल स्वभाव पार्टनर को आकर्षित करेगा। सिंगल की तो पौ बारह होने वाली है। जितना सोचा भी नहीं था, उससे अच्छा पार्टनर मिलेगा, जो खुद से आगे बढ़कर आपको प्रपोज करेगा।
उपाय- शनि मंत्र "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जप करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम में स्थिरता और गहराई आएगी। यह सप्ताह आपके रिश्ते की नींव को मजबूत करेगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपके दिल को सुकून देगा। अविवाहित जातकों के लिए ऑफिस या सोशल सर्कल से कोई आकर्षण सामने आ सकता है। एक छोटा-सा गिफ्ट आपके रिश्ते में मिठास भर देगा।
उपाय- भगवान शिव-पार्वती के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 8