Weekly Love rashifal (24.08.2025 से 30.08.2025): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

punjabkesari.in Saturday, Aug 23, 2025 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह अपने तन और मन की ऊर्जा को कंट्रोल में रखें। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं तो साथी से जुड़ा कोई छोटा-सा पल आपके मन में बहुत गहरी छाप छोड़ सकता है। एक्स को देखकर सिंगल के दिल में भावनाओं का ज्वार उमड़ेगा।उपाय: गुड़ का दान करें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग– हल्का हरा
संदेश: सही चुनाव करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आने वाला सप्ताह आपके लिए प्रेम में संतुलन और अवसर दोनों लेकर आया है। कुछ ऐसा काम जिसे आप लंबे समय से टाल रहे थे, आज अचानक गति पकड़ सकता है। सिंगल प्रेम और संबंध में फर्क महसूस करेंगे।उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।
शुभ अंक– 9
शुभ रंग– सफेद 
संदेश: सकारात्मक रहें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस वीक आपके मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी लेकिन यही आपको सही दिशा में आगे बढ़ाने वाली शक्ति बनेगी।  आपको एहसास होगा प्रेम में सुनना और समझना उतना ही ज़रूरी है जितना कहना। यदि आप सिंगल हैं, कोई अनजाना संकेत या बातचीत आपके दिल को छू सकती है। 
उपाय: हरे रंग का रूमाल साथ रखें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – मैरून
संदेश: अनुशासन का पालन करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस हफ्ते कपल्स के बीच हल्की सी नोकझोंक संभव है लेकिन वही तकरार अंत में एक प्यारी नज़दीकी में बदल जाएगी। दिल की पारदर्शिता खुली किताब की तरह साथी के सामने खुलेगी। सिंगल के जीवन में नया रिश्ता बनने का संकेत है।
उपाय: चावल दान करें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – मजेंटा
संदेश: समय का आनंद लें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस हफ्ते हो सकता है कोई पुरानी याद दिल में हलचल पैदा करे। भावनाएं गहरी होंगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस सप्ताह साथी से जुड़ा कोई ऐसा संवाद होगा जो दिल को छू जाएगा। अविवाहित लोगों के लिए यह दिन एक खास व्यक्ति से मिलने या पुरानी यादों को ताज़ा करने का संकेत देता है।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – ग्रे
संदेश: परिवर्तन ही उन्नति है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस सप्ताह किसी छोटे निर्णय से बड़ा परिणाम निकल सकता है। आपको अपने शब्दों और वचनों पर खास ध्यान देना होगा क्योंकि आपकी बातों से साथी को प्रेरणा भी मिल सकती है और हल्की ठेस भी लगने ती संभावना है। सिंगल को किसी के प्रति आकर्षण या गहरी चाहत साफ़ महसूस होगी। 
उपाय: दूध का दान करें। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – संतरी
संदेश: निष्पक्ष बने रहें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस हफ्ते स्वास्थ्य रोमांस की इजाजत नहीं देगा लेकिन मन हिचकोले खाता रहेगा। साथी की छोटी सी गलती से मन खिन्न हो सकता है। धैर्य से काम लें। पुराने रिश्ते में नई गर्माहट आएगी। संवाद और मेल-जोल के लिए सप्ताह शुभ है। प्रेम में कोई राज़ साझा करने से रिश्ता गहरा होगा।
उपाय: गुलाब का फूल घर में रखें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – गोल्डन
संदेश: जल्दबाजी से बचें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आशा और प्रेरणा का दिन। प्रेम और चुनाव का दिन है। दिल और दिमाग दोनों की सुनें। प्रेम में रिश्ते गहरे होंगे। आपका सपना सच होने की ओर बढ़ रहा है। सिंगल के नए रिश्ते में रोशनी और उम्मीद रहेगी। अप्रत्याशित सुखद मोड़ आने के संकेत है। 
उपाय: काले तिल जल में प्रवाहित करें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग– नीला
संदेश: भीतर की शांति बनाए रखें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) इस सप्ताह मन की बात कहने का सही समय है। संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा पर आप सफल होंगे। रिश्ते में मिठास लौटेगी। भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। जो जातक प्रेम में हैं, उन्हें रोमांटिक सरप्राइज मिलेगा।
उपाय: पीपल को जल दें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – भूरा
संदेश: निर्णय दिल और दिमाग दोनों से लें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) इस सप्ताह अंतर्ज्ञान और भावनाएं गहरी रहेंगी। रोमांस में गति और रचनात्मकता बढ़ेगी। किसी छिपी बात का खुलासा संभव है। सिंगल याद रखें छोटी-सी बात से दिल जुड़ सकता है और छोटी-सी चुप्पी से दूरी भी बन सकती है।
उपाय: नीम की पत्ती घर के प्रवेश द्वार पर रखें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लालसंदेश: अपने हुनर पर भरोसा रखें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आप सही समय पर सही निर्णय लेंगे। रिश्ते में आगे बढ़ने का संकेत है, रुकावटें दूर होंगी। कल्पना शक्ति इस हफ्ते आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। नया विचार लाभदायक साबित होगा। सिंगल की क्रश के प्रति भावनाएं गहरी रहेंगी। 
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – सिल्वर
संदेश: प्रकृति से जुड़ें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) रिश्ते में पहले जैसा नशा लेकर आना है तो साथी के साथ खुला संवाद ज़रूरी है। पार्टनर को समय दें, गलतफहमी दूर होगी। प्रेम भरे रिश्ते में स्थिरता बढ़ेगी। कार्य में साझेदारी में लाभ। सिंगल की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
उपाय: शनि देव पर नीले फूल चढ़ाएं।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – पीला 
संदेश: मन और दिशा स्पष्ट रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News