Weekly Love rashifal (03.08.2025 से 09.08.2025): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

punjabkesari.in Saturday, Aug 02, 2025 - 10:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) 
लव एनर्जी:
धीमी आंच पर पकता रिश्ता लंबे समय तक रोमांस का चरम सुख देगा।
रहस्य: किसी सामान्य बातचीत में प्रेम की गहराई छिपी होगी, पारखी नजर रखें।
सिंगल्स: पुराने क्रश से जुड़ाव फिर से हो सकता है, भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
कपल्स: अहं की टकराहट को प्रेम से पिघलाएं, अचानक एक सॉरी बहुत कुछ ठीक कर देगा। बैड रोमांस का जमकर मजा लेंगे।
लव मंत्र: मैं सुनता हूं, समझता हूं और प्रेम करता हूं।
उपाय: आज शाम पीले फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
लव एनर्जी:
प्रेम में स्थिरता रहेगी लेकिन कुछ छुपा हुआ भी होगा। जिससे लव लाइफ का मजा डबल होगा।
रहस्य: कोई नज़दीक है लेकिन कह नहीं रहा। मोहब्बत की चिंगारी को सुलगाएं।
सिंगल्स: सोशल मीडिया से कोई चुपचाप प्रभावित है।
कपल्स: थोड़ा समय अकेले बिताइए, दूरी से प्रेम और गहरा होगा।
लव मंत्र: जो मौन में भी साथ दे, वही सच्चा है।
उपाय: दाएं हाथ में थोड़ा कपूर रगड़ें और सूंघें, नकारात्मक ऊर्जा हटेगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 
लव एनर्जी:
स्वप्निल पर थोड़ी भ्रमित।
रहस्य: सपनों में जो चेहरा बार-बार दिखे, उसका अर्थ गहरा है।
सिंगल्स: भावनात्मक जुड़ाव तेज़ होगा ध्यान से बढ़ें।
कपल्स: साथ कोई नया सपना बुनें, नयापन आएगा।
लव मंत्र: प्रेम मेरा गीत है और मैं उसकी धुन हूं।
उपाय: अपने हाथ से किसी पक्षी को दाना डालें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 
लव एनर्जी:
प्रेम जीवन में भावनाओं की बाढ़ रहेगी ।
रहस्य: आप जिससे दूर हो रहे हैं, वो आपको ही सोच रहा है। पथ-पथ पर सच्चा प्रेम आपकी राह देख रहा है।
सिंगल्स: कोई पुराना प्रेम संकेत देगा लेकिन निर्णय आपके हाथ में है। अच्छे से विचार करने के बाद ही कोई फैसला लें।
कपल्स: भावुक बातचीत के बाद एक नया मोड़ आएगा। जिससे दोनों का लव बॉन्ड स्ट्रांग होगा।
लव मंत्र: प्रेम बोलने से नहीं, समझने से गहराता है। आंखों की भाषा पढ़ें।
उपाय: 5 चावल के दाने लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) 
लव एनर्जी:
उलझी बातें, बिखरे इशारे। लव लाइफ को संभलने में समय लगेगा।
रहस्य: आपकी दुविधा ही उन्हें भ्रमित कर रही है। साहिल तक पहुंचने में खुद से प्रसच्न करने होंगे।
सिंगल्स: दो लोगों के बीच मन फंसा रहेगा, निर्णय लेने में समय न गंवाएं। कहीं ऐसा न हो दोनों से हाथ धो बैठे।
कपल्स: ओवरथिंकिंग से दूरी बनाएं, सरल बनें।
लव मंत्र: स्पष्टता ही आकर्षण है।
उपाय: हरे रंग के वस्त्र या रूमाल का प्रयोग करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
लव एनर्जी:
रहस्यमय आकर्षण आपका सुख-चैन सब छिन लेगा। प्रेम में दिवानों की सूची में नाम शामिल होगा।
रहस्य: किसी को अनजाने में आप खींच रहे हैं। जो कभी न खत्म होने वाले प्रेम के बंधन में बंध कर हमेशा के लिए आपका हो जाएगा।
सिंगल्स: किसी का मौन जुनून आपके आसपास है।
कपल्स: गहरे राज या असुरक्षा खुल सकते हैं, प्यार से संभालें और धैर्य न खोएं।
लव मंत्र: प्रेम की गहराई डरावनी नहीं सुंदर होती है। जिसमें हर कोई गोता नहीं लगा सकता।
उपाय: चुपचाप किसी को कुछ मीठा खिला दें, बिना बताएं। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
लव एनर्जी:
तलाश, स्पर्श और प्रेम की स्वतंत्रता आपके जीवन में एक नया मुकाम लेकर आएंगे।
रहस्य: आपके सवालों का जवाब किसी की आंखों में है।
सिंगल्स: ट्रैवल या आउटडोर एक्टिविटी में कोई मिल सकता है। जो अपना सा लगेगा।
कपल्स: हंसी और खुलेपन से रिश्ते में जान आएगी। दूरियां नजदीकियां लेकर आएंगी।
लव मंत्र: मैं प्रेम में हूं लेकिन स्वतंत्र भी। प्रेम में डिस्टेंस भी जरुरी है।
उपाय: कोई भी पौधा लगाएं या उसकी सेवा करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
लव एनर्जी:
प्रेम जीवन स्थिर, शांत पर थोड़ा सूखा रहेगा।
रहस्य: आपको भी थोड़ी नमी चाहिए, खुले दिल से बात करें। दिल की बात दिल तक जरुर पहुंचेगी। बस पुकार में प्रेम की तड़प रखें।
सिंगल्स: किसी सहयोगी से अनजाना आकर्षण होगा लेकिन अधिक देर तक टिक नहीं पाएगा।
कपल्स: व्यस्तता प्रेम को फीका कर रही है, एक-दूसरे को थोड़ा वक़्त दें।
लव मंत्र: प्रेम को भी देखभाल चाहिए।
उपाय: दो बादाम पानी में भिगोकर किसी स्त्री को दान दें।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव एनर्जी:
दूर की सोच, पास की चाह।
रहस्य: आप जिससे दूर होने की सोच रहे हैं, वही आपको समझता है। सच्चे प्यार को झूठा समझने की भूल न करें।
सिंगल्स: कोई विचित्र पर आकर्षक व्यक्ति जीवन में दस्तक देगा।
कपल्स: संवाद में मौलिकता और ईमानदारी होगी खुल कर कहें।
लव मंत्र: अनोखा होना ही मेरा प्रेम है।
उपाय: एक नीले रंग की वस्तु अपने पास रखें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
लव एनर्जी:
दिखावे से हटकर सच्चाई की तलाश करें, जल्दी ही कोई बेपनाह प्रेम करने वाला आपकी बांहों में होगा।
रहस्य: जो दिखता है, वो प्रेम नहीं जो महसूस होता है, वही है।
सिंगल्स: कोई आपकी चमक से आकर्षित है पर क्या वो गहराई देख सकता है।
कपल्स: एक साधारण तारीफ भी चमत्कार करेगी। दिल की गांठे खोलने का समय है।
लव मंत्र: सच्चाई में ही स्थायी चमक है। झूठे प्रेम के छलावे से बचें।
उपाय: किसी वृद्ध व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) 
लव एनर्जी: तौलते दिल, झूलती भावनाएं।
रहस्य: आप जितना सोच रहे हैं, वो उतना ही महसूस कर रहे हैं। प्रेम के पैमाने आपकी ओर बढ़ रहे हैं।
सिंगल्स: एक खूबसूरत शुरुआत बहुत हल्के इशारे से हो सकती है। जो जल्दी ही घनिष्ठता में बदलेगी।
कपल्स: साझेदारी में नयापन लाने का सप्ताह है। खूब रंगिनियां छाने वाली हैं।
लव मंत्र: संतुलन में ही सामर्थ्य है। अपना माइंड साउंड रखें।
उपाय: आज खुद को शीशे में देखकर मैं सक्षम हूं कहें। हर बिगड़ता काम बनने लगेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
लव एनर्जी: परख और प्रयोग के बीच संतुलन करना सीखें।
रहस्य: आप जिसे परख रहे हैं, वो आपको पहले ही चुन चुका है। लव लाइफ का जल्दी आरंभ होगा।
सिंगल्स: प्रेम वहीं मिलेगा, जहां आप आखिरी उम्मीद करेंगे और बेपनाह मिलेगा।
कपल्स: आलोचना के बदले स्वीकार का प्रयास करें।
लव मंत्र: सहजता ही सुंदरता है।
उपाय: एक सफेद फूल बहते जल में प्रवाहित करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News