Weekly Love rashifal (27.07.2025 से 02.08.2025): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

punjabkesari.in Saturday, Jul 26, 2025 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: स्पार्क से स्थिरता की ओर
लव लाइफ: शुरुआत में तेज बहस या असहमति हो सकती है लेकिन सप्ताह के अंत तक चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। आप या आपका पार्टनर माफी मांग सकता है, सच्चाई रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। कोई स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी वाला व्यक्ति आकर्षित करेगा।
लव मंत्र: हर टकराव अंत नहीं होता, कभी-कभी ये नई शुरुआत होती है।
शुभ रंग: हल्का बैंगनी
मंत्र: ॐ गुरवे नमः

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: संवेदनशीलता के संग स्थिर प्रेम
लव लाइफ: पार्टनर की छोटी भावनाओं को नज़रअंदाज़ न करें। सप्ताह के मध्य में आप दोनों के बीच एक भावनात्मक पल आ सकता है, जो बहुत कुछ कहेगा बिना बोले। कोई घरेलू या परिचित वातावरण में दिल को छूने वाला इंसान मिल सकता है।
लव मंत्र: गहराई शोर नहीं करती वो महसूस होती है।
शुभ रंग: नीला
मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: बातों में उलझन, दिल में हलचल
लव लाइफ: आप बहुत कुछ कहना चाहेंगे लेकिन ज़ुबान साथ नहीं देगी। थोड़ा रुकें, सोचें और फिर बोलें। पार्टनर आपके संकेतों को गलत समझ सकता है। कोई नया व्यक्ति बहुत जल्दी आकर्षित कर सकता है लेकिन क्या वो स्थाई है, ये विचारणीय विषय है।
लव मंत्र: बोलने से पहले सोचें और दिल से सुनें।
शुभ रंग: लाल
मंत्र: ॐ श्री हनुमते नमः

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: भावनाओं की लहरों में स्थिरता की तलाश
लव लाइफ: घर या परिवार से जुड़ा कोई विषय प्रेम जीवन को प्रभावित कर सकता है। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा, यदि आप खुलकर बात करें।
कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो सुरक्षा और अपनापन दोनों देगा।
लव मंत्र: सच्चे प्यार की शुरुआत एक सच्ची बातचीत से होती है।
शुभ रंग: ग्रे
मंत्र: ॐ शनैश्चराय नमः

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: गर्व बनाम प्रेम किसे चुनेंगे ?
लव लाइफ: अहंकार और प्यार के बीच संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है। आपका पार्टनर चाह सकता है कि आप थोड़ा झुकें, क्या आप तैयार हैं ? किसी आकर्षक लेकिन डोमिनेटिंग व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।
लव मंत्र: प्यार में जीत हमेशा झुक जाने से मिलती है।
शुभ रंग: हरा
मंत्र: ॐ बुद्धाय नमः

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: हर भावना का विश्लेषण लेकिन क्या ज़रूरत है?
लव लाइफ: आप हर बात में लॉजिक ढूंढने की कोशिश करेंगे लेकिन प्यार गणित नहीं होता। कभी-कभी दिल को बिना सवाल के सुनिए। कोई चुपचाप आपकी तरफ देख रहा है आप व्यस्त हैं देखने में।
लव मंत्र: प्यार एक उत्तर नहीं एक अनुभव है।
शुभ रंग: चांदी-सफ़ेद
मंत्र: ॐ चंद्राय नमः

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: रिश्तों में सौंदर्य और संतुलन की खोज
लव लाइफ: रोमांस, सौंदर्य और सुकून का सप्ताह है। एक साथ समय बिताने से रिश्ते में गहराई आएगी। कुछ पुराने झगड़े खुद-ब-खुद मिट सकते हैं। कोई सांस्कृतिक या रचनात्मक व्यक्ति आपको आकर्षित कर सकता है।
लव मंत्र: जहां सौंदर्य है, वहां प्रेम पनपता है।
शुभ रंग: गहरा नीला
मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: रहस्य, लगाव और ट्रस्ट का इम्तहान
लव लाइफ: रिश्ते में गहराई है लेकिन कोई बात छुपी हुई है। इस सप्ताह वह बात सामने आ सकती है, चाहे आप चाहें या न चाहें।
किसी पुराने क्रश से टकराव हो सकता है, इत्तेफाक या इशारा ?
लव मंत्र: अगर भरोसा टूटा, तो दोबारा बनाना आसान नहीं होता।
शुभ रंग: सुनहरा
मंत्र: ॐ आदित्याय नमः

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: मुक्त प्रेम या प्रतिबद्धता ? सवाल ज़रूरी है।
लव लाइफ: आप बंधना भी चाहते हैं और उड़ना भी। इस द्वंद्व को समझकर ही आगे बढ़ें। पार्टनर आपके मूड स्विंग्स से थोड़ा परेशान हो सकता है। कोई विदेशी या अलग संस्कृति वाला व्यक्ति मिल सकता है।
लव मंत्र: दिल उड़ना चाहता है पर साथ चाहिए ज़मीन पर उतरने के लिए।
शुभ रंग: गुलाबी
मंत्र: ॐ शुक्राय नमः

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: समर्पण में ठहराव, लेकिन क्या आत्मा तैयार है?
लव लाइफ: आप रिश्ते को लेकर गंभीर हैं लेकिन कहीं न कहीं एक दीवार बनी है, जिसे तोड़ने की पहल आपको करनी होगी।
कोई परिपक्व और जिम्मेदार इंसान मिल सकता है। रिश्ता धीरे चलेगा, पर गहराई से जुड़ेगा।
लव मंत्र: गहराई समय मांगती है, धैर्य रखें।
शुभ रंग: पीला
मंत्र: ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: दिल के साथ दिमाग भी सक्रिय रहेगा
लव लाइफ: आप भावनाओं को फिल्टर कर रहे हैं लेकिन क्या आप ज़रूरत से ज़्यादा सोच रहे हैं ? पार्टनर खुलापन चाहता है।
कोई ऐसा मिलेगा जो आपकी विचित्र सोच से मेल खाएगा।
लव मंत्र: जो आपको जैसा हैं वैसा स्वीकार करे वही सच्चा साथी है।
शुभ रंग: सफ़ेद
मंत्र: ॐ नमः शिवाय

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) सप्ताह की ऊर्जा: ख्वाबों में बहाव, रिश्तों में स्थायित्व की तलाश
लव लाइफ: आप कुछ कह नहीं पाएंगे, लेकिन बहुत कुछ महसूस करेंगे। पार्टनर से दिल की बात कहने का समय आ गया है।
कोई कलाकार या स्पिरिचुअल इंसान आपकी लव लाइफ में प्रवेश कर सकता है।
लव मंत्र: दिल की बातें तब समझ आती हैं, जब उन्हें कहा जाता है।
शुभ रंग: बैंगनी
मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News