Weekly Love rashifal (20.07.2025 से 26.07.2025): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

punjabkesari.in Saturday, Jul 19, 2025 - 04:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह आप अपने साथी के साथ भावनात्मक रूप से पूरी तरह जुड़ सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए यह सप्ताह आत्म-प्रेम का है, जितना खुद से जुड़ेंगे, उतना सही साथी खिंचता चला आएगा।
थीम: समर्पण और सहजता
लव मंत्र: जब आप खुद को प्यार करते हैं, तभी दुनिया भी करने लगती है।
विशेष उपाय: सफेद चावल का दान करें।
भाग्य का रंग: केसरिया
शुभ अंक: 3

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आपका दिल कहेगा कुछ लेकिन दिमाग कुछ और बोलेगा। इस सप्ताह आपको किसी कठिन प्रेम निर्णय का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल लोगों को सोशल मीडिया से कुछ दिलचस्प संकेत मिलेंगे।
थीम: दिल और दिमाग का द्वंद्व चलेगा।
लव मंत्र: कभी-कभी दिमाग को चुप करा दो, दिल बेहतर जानता है।
विशेष उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।
भाग्य का रंग: हरा
शुभ अंक: 6

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आपका रिश्ता अब और गहराई मांगता है। अगर आपने साथी से कोई बड़ा वादा किया है, तो इस सप्ताह उसे निभाने का समय है। सिंगल लोग किसी गंभीर व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
थीम: जिम्मेदारी और जुड़ाव
लव मंत्र: जो साथ निभाए, वही सच्चा साथी।
विशेष उपाय: जल में दूध मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
भाग्य का रंग: चांदी जैसा सफेद
शुभ अंक: 2

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आप अपने रिश्ते में कुछ नई स्पेस की मांग कर सकते हैं। साथी को समय दें और खुद को भी यही संतुलन। इस सप्ताह रिश्ते को स्वस्थ बनाए रखने का प्रयास सफल होगा। सिंगल लोग किसी यात्रा या सीखने के माध्यम से प्यार पाएंगे।
थीम: आज़ादी और अपनापन
लव मंत्र: साथ चलने का मतलब है। एक ही रास्ता, दो अलग चालें।
विशेष उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
भाग्य का रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस सप्ताह किसी पुराने व्यक्ति के लौटने से आपके रिश्ते में हलचल हो सकती है। सच्चे प्रेम में ईर्ष्या नहीं, स्पष्टता होनी चाहिए। सिंगल लोगों को किसी रहस्यमयी व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है।
थीम: जलन बनाम जुनून
लव मंत्र: प्यार में अधिकार नहीं, अपनापन ज़रूरी है।
विशेष उपाय: पीले कपड़े पहनें।
भाग्य का रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आपका साथी आपके लिए कुछ खास करेगा शायद एक सरप्राइज या खुला इज़हार। रिश्ते में रोमांस का नया दौर शुरू हो सकता है। सिंगल लोगों को किसी सांस्कृतिक या रचनात्मक क्षेत्र में प्यार मिल सकता है।
थीम: सौंदर्य और समर्पण
लव मंत्र: प्यार तब चमकता है, जब दिल में कला होती है।
विशेष उपाय: शहद का दान करें।
भाग्य का रंग: गुलाबी
शुभ अंक:

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) रिश्ते में हर चीज़ को तौलने की आदत इस सप्ताह नुकसान कर सकती है। अगर आपका साथी खुला और साफ़ दिल वाला है, तो उसे जांचने से रिश्ता टूट सकता है। सिंगल लोग अतीत से निकलने की कोशिश करें।
थीम: विश्लेषण या विश्वास?
लव मंत्र: हर सच को प्रमाण नहीं चाहिए, बस भरोसा चाहिए।
विशेष उपाय: इत्र का दान करें।
भाग्य का रंग: भूरा
शुभ अंक: 5

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आप अपने पार्टनर पर अधिकार जताना चाहेंगे लेकिन ध्यान रहे कि रिश्ते में स्पेस भी ज़रूरी है। सिंगल लोगों को अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से फायदा मिलेगा पर दिल की गहराई से न जुड़ें तो कुछ हाथ नहीं लगेगा।
थीम: आकर्षण या अधिकार?
लव मंत्र: इज़्ज़त दो, मोहब्बत अपने आप लौटेगी।
विशेष उपाय: जल में कुंकुम डालकर स्नान करें।
भाग्य का रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 10 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो सिंगल हैं, वे किसी पुराने परिचित से फिर से जुड़ सकते हैं। प्रतिबद्ध लोग अपने साथी से कोई पुरानी गलती साझा करेंगे और माफ़ी की भावना रिश्ते को गहराई देगी। सप्ताह के मध्य तक सब सामान्य हो जाएगा।
थीम: खुलापन रखें, रिश्ते में नएपन का एहसास होगा।
लव मंत्र: सच बोलना, भरोसे का बीज बोता है।
विशेष उपाय: लाल फूल देवी भगवती को चढ़ाएं।
भाग्य का रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 12

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आपका मन अधिक संवेदनशील रहेगा इसलिए छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेना निहायत आम होगा। अगर आपका रिश्ता सच्चा है, तो यह सप्ताह एक भावनात्मक गहराई लाएगा।
थीम: भावनाओं का ऊफान
लव मंत्र: आंसू तब बहते हैं, जब दिल सच्चा होता है।
विशेष उपाय: हल्दी की गांठ जेब में रखें।
भाग्य का रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 8

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस सप्ताह संवाद ही सबसे बड़ा हथियार होगा। प्रेमी के साथ लंबी बातचीत से पुराने भ्रम दूर होंगे। सिंगल लोगों को ऑनलाइन कोई मिल सकता है जिससे बातें तुरंत गहराई छू लेंगी।
थीम: बातें और थोड़ी और बातें
लव मंत्र: बोलो, छुपाओ मत क्योंकि दिल पढ़ना सबको नहीं आता।
विशेष उपाय: सरसों का तेल दान करें।
भाग्य का रंग: पीला
शुभ अंक: 4

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आपका साथी इस सप्ताह आपको एक ऐसी बात बताएगा, जिससे आप पहले थोड़ा असहज होंगे लेकिन वह सच्चाई आपके बीच की दीवारें गिरा देगी। सिंगल लोगों को कार्यस्थल पर आकर्षण हो सकता है।
थीम: स्थिरता और सुरक्षा
लव मंत्र: जो रिश्ता डर से बचा लिया जाए, वो सच्चा नहीं होता।
विशेष उपाय: शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
भाग्य का रंग: नीला
शुभ अंक: 11
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News