Weekly Love rashifal (22.03.2025 से 28.03.2025): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ
punjabkesari.in Saturday, Jun 21, 2025 - 01:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) इस सप्ताह रिश्तों में स्पष्टता बहुत जरूरी है। अगर किसी बात को लेकर भ्रम है, तो प्रेमी से खुलकर बात करें। पुराने क्रश से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे दिल की हलचलें बढ़ेंगी।
लकी पल: बुधवार की शाम
प्रेम मंत्र: संवाद ही समाधान है।
लकी चीज़: सफेद फूल
लकी नंबर: 7
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) इस सप्ताह प्यार में विश्वास की परीक्षा हो सकती है। पार्टनर के साथ ईगो क्लैश से बचें। सिंगल वृषभ जातकों के लिए कोई ऑफिस कनेक्शन रोमांटिक मोड़ ले सकता है।
लकी दिन: शुक्रवार
प्रेम मंत्र: भरोसा बनाओ, रिश्ता निभाओ।
लकी चीज़: हरे रंग की पेन
लकी नंबर: 1
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) दिल और दिमाग के बीच झूलना बंद करें, इस हफ्ते दिल की सुनें। अगर सिंगल हैं तो किसी पुराने मित्र से रिश्ता नया रूप ले सकता है।
लकी पल: सोमवार दोपहर
प्रेम मंत्र: दिल से जो जुड़ा है, वही सच्चा है।
लकी चीज़: मोती
लकी नंबर: 6
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) भावनाएं तीव्र होंगी, अत: पार्टनर से इमोशनल बैलेंस बनाए रखें। सिंगल लोगों के लिए ऑनलाइन कनेक्शन अच्छा जा सकता है।
लकी दिन: रविवार
प्रेम मंत्र: नज़दीकियां धीरे-धीरे बढ़ाएं।
लकी चीज़: चांदी
लकी नंबर: 4
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) पार्टनर आपके अटेंशन की कमी महसूस कर सकता है। रोमांस में क्रिएटिविटी लाएं। सिंगल लियो के लिए किसी पार्टी या आयोजन में कोई आकर्षक व्यक्ति दिल चुरा सकता है।
लकी पल: शनिवार रात
प्रेम मंत्र: दिल दिखाओ, ड्रामा नहीं।
लकी चीज़: लाल वस्तु
लकी नंबर: 9
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) मन थोड़ा उलझा रहेगा पर प्यार में सादगी ही आपकी ताकत बनेगी। सिंगल कन्या जातक किसी को लेकर असमंजस में हैं तो थोड़ा वक्त लें।
लकी दिन: गुरुवार
प्रेम मंत्र: जो सरल है, वही सुंदर है।
लकी चीज़: ब्राउन पर्स
लकी नंबर: 5
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस सप्ताह तुला राशि वालों के लिए प्यार में बैलेंस बनाना आसान होगा। पुराने मतभेद सुलझेंगे और रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। सिंगल लोगों को दोस्ती में प्यार मिल सकता है।
लकी पल: मंगलवार सुबह
प्रेम मंत्र: तालमेल से प्यार खिलता है।
लकी चीज़: मीठा भोजन
लकी नंबर: 8
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) भावनाओं की गहराई में डूबने से पहले पार्टनर की भावनाओं को भी समझें। अगर मन में कोई राज है, तो अब उसे बांटने का समय है। सिंगल स्कॉर्पियो के लिए किसी रहस्यमयी इंसान से कनेक्शन बन सकता है।
लकी दिन: शुक्रवार
प्रेम मंत्र: खुलापन ही असली गहराई है।
लकी चीज़: सोना
लकी नंबर: 3
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) इस सप्ताह रोमांस में एडवेंचर की लहर दौड़ सकती है। कोई नया अनुभव आपके रिश्ते को ताजगी देगा। सिंगल लोगों के लिए ट्रैवल या वर्चुअल मीटिंग में प्यार मिलने के योग हैं।
लकी पल: गुरुवार दोपहर
प्रेम मंत्र: जोश में होश न खोएं।
लकी चीज़: सफेद वस्त्र
लकी नंबर: 1
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम में स्थिरता की तलाश रहेगी और इस सप्ताह आप उसे पा सकते हैं। पार्टनर के साथ दीर्घकालिक योजनाएं बन सकती हैं। सिंगल लोगों के लिए रिश्ते में गंभीरता आ सकती है।
लकी दिन: मंगलवार
प्रेम मंत्र: प्यार भी एक निवेश है।
लकी चीज़: तांबा
लकी नंबर: 2
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस सप्ताह प्यार को लेकर आपका नजरिया थोड़ा अप्रत्याशित रहेगा। कभी बहुत करीब, कभी दूर। पार्टनर को थोड़ा कन्फ्यूजन हो सकता है। संतुलन जरूरी है।
लकी पल: शनिवार सुबह
प्रेम मंत्र: आजादी और अपनापन दोनों साथ चाहिए।
लकी चीज़: लाल रुमाल
लकी नंबर: 7
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस सप्ताह भावनाओं का सैलाब आ सकता है। पुराने घाव उभर सकते हैं पर पार्टनर के सहयोग से सब कुछ सहज हो जाएगा। सिंगल मीन को कला या संगीत से जुड़े व्यक्ति से प्यार हो सकता है।
लकी दिन: रविवार
प्रेम मंत्र: प्यार भी एक रचना है, उसे संवारे।
लकी चीज़: हीरा
लकी नंबर: 9