Weekly Tarot Horoscope(5th-11th march): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2023 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह आय की स्थिति बनेगी लेकिन थोड़ी सी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में बहुत से आर्डर मिलने की सम्भावना है। युवा अपने करियर के प्रति बहुत ही सीरियस रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। बहुत समय से चल रहा रिश्तेदारों के साथ विवाद भी खत्म हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा। सेहत में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।
उपाय- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

वृष- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बहुत से लाभ देखने को मिलेंगे। टीम की आपसी सहमति के साथ मुश्किल टास्क को करने में कामयाब रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग सारा समय सिर्फ अपने काम को देंगे। हफ्ते के अंत में छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। घर में किसी सदस्य की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। समय पर नींद पूरी न होने की वजह से सिर दर्द रह सकता है।
उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग-  लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

मिथुन- इस वीक पुराने समय से चल रही सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी। व्यवसाय में भी बहुत से लाभ देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति भी सही हो जाएगी। समय पर काम न पूरा होने की वजह से अध्यापकों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। हर परिस्तिथि में परिवार वालों का भरपूर तरीके से साथ मिलेगा। खान-पान पर ध्यान दें नहीं तो सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

कर्क- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में काम की वजह से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में भावनाओं के बजाय दिमाग से काम लें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। युवा अपने करियर के लिए किसी अनुभवी से सलाह जरूर लेंगे। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए उनकी हर एक बात मानने को तैयार हो जाएंगे। सेहत में गिरावट देखकर डॉक्टर से सलाह लेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

सिंह- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुरूप हो जाएंगी। मन के मुताबिक काम करके अच्छा लगेगा। व्यापार में अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहेंगे। छात्र अपना मन पढ़ाई में लगाने के लिए एकांत में ध्यान लगाने की कोशिश करेंगे। हफ्ते के अंत में परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्ययतीत करेंगे। सेहत को सही रखने के लिए योग का सहारा लेंगे।
उपाय-  सफेद वस्तु का दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

कन्या- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। सहकर्मियों के साथ उचित तालमेल बना रहेगा। व्यापार कर रहे लोग समय पर अपना काम करने में असफल होंगे। छात्र अपनी परीक्षा का उचित परिणाम पाकर बहुत खुश होंगे। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। घर में प्रेम-प्यार बना रहेगा। सेहत के प्रति थोड़ी चिंता सताएगी।
उपाय- माता सरस्वती की पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

तुला- ये सप्ताह काम में आने वाली सारी रुकावटों को दूर कर देगा। हफ्ते के अंत तक आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में पूर्व समय में किया गया काम अब सफलता लेकर आएगा। युवा अपनी जिम्मेदारियों को सही से निभाने की कोशिश करेंगे। परिवार वालों का मन किसी बात को लेकर चिंतित हो सकता है। कमर दर्द की समस्या तंग करेगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

वृश्चिक- इस सप्ताह खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी मुश्किल कामों को हाथ में लेने से नहीं घबराएंगे। व्यापार में पैसों से जुड़े हर काम को बहुत ही सावधानी से करें नहीं तो नुकसान होने की सम्भावना है। सप्ताह के मध्य में सारे काम से फ्री होकर परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। सेहत से जुड़ी कोई समस्या भी हल हो जाएगी।
उपाय- गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

धनु- इस वीक घर के काम के कारण ऑफिस में ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस करने वाले लोग संभल कर काम करें। कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। युवा अपने रुके हुए कार्यो में गति लाने के प्रयास करेंगे। परिवार में खर्चों को थोड़ा लगाम लगाएं नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। मौसमी बदलाव के कारण घर के बच्चों की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग-  सफेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

मकर- ये सप्ताह काम के लिहाज से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरा करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी सारा समय सिर्फ अपनी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। घर का माहौल भी ठीक-ठाक रहेगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। मौसमी जुकाम-खांसी सही करने के लिए परहेज करें।
उपाय- मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

कुंभ- ये सप्ताह सुखद रहने वाला है।  नौकरीपेशा लोगों की उन्नति होगी। कारोबारियों को बड़े व नए प्राॅजेक्ट मिलेंगे, जिससे ऊंचाइयों को छुएंगे। घर के कार्यों को गति मिलेगी। परिवार के सहयोग से बड़े कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। राजनीतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

मीन- इस सप्ताह सारे अटके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की वर्तमान जिम्मेदारियों में परिवर्तन आएगा। कारोबारी कार्य का विस्तार करने के लिए दूसरे व्यापारियों से मेल-जोल बढ़ाएंगे। छात्र कार्य पूरे करने में देरी न करें। घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों में जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग-  गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News