Weekly Tarot Horoscope (11th-17th december): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 07:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस हफ्ते ऑफिस में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। बिजनेस में किसी खास की सहायता से कोई बड़ी मुश्किल को हल कर लेंगे। प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। युवाओं को अपने करियर के लिए नए रस्ते मिलेंगे, जो बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। हफ्ते के अंत में परिवार के साथ घूमने जाएंगे, मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें अन्यथा मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं। 
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक-

वृष- ये वीक बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। जिस भी काम को हाथ में लेंगे, वे सब पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में बढ़िया प्रेजेंटेशन की वजह से अधिकारियों से मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होगी। मध्य में ये हफ्ता छात्रों के लिए कुछ चुनौतियों वाला हो सकता है। जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाएंगे, पुरानी बातों को याद करके मन खुश होगा। 
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक-

मिथुन- इस हफ्ते व्यापार के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ हर तरह के मनमुटाव दूर होंगे और अधिकारियों का साथ बना रहेगा। संतान की कामयाबी को देखकर मन को खुशी मिलेगी। युवा फालतू के कामों की वजह से अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
उपाय- चीटियों को चीनी खिलाएं। 
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक-

कर्क- ये हफ्ता प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। इंक्रीमेंट मिलने के चांस हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी लेकिन अचानक काम का वर्क लोड बहुत बढ़ सकता है। छात्र अध्यापकों की मदद से अपनी परेशानियों का हल निकल लेंगे। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। घर में अविवाहितों के लिए विवाह के रिश्ते आएंगे, घर में खुशी भरा माहौल बना रहेगा। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहेंगे। 
उपाय- भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक-

सिंह- यह हफ्ता व्यापारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है। अचानक कोई बड़ी डील पक्की होने की सम्भावना है। ऑफिस में अपनी नई स्कीम को किसी के साथ शेयर करने से बचें अन्यथा लीक होने का डर है। छात्र खुद को साबित करने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। वीक के मध्य में युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे, उनको हाथ से जाने न दें। हफ्ते के अंत में परिवार के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। 
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक-

कन्या- आर्थिक रूप से यह हफ्ता बहुत ही अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में फायदे होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ बहुत ही बढ़िया तालमेल बना रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्र दूसरों की नकल कर के अपना समय खराब करेंगे। युवा करियर के लिए चिंतित रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम करवाने की योजना बन सकती है। ज्यादा काम करने की वजह से शारीरिक थकावट महसूस होगी, ध्यान रखने की जरूरत है। 
उपाय- हर रोज कौए को रोटी दें।
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 3 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस हफ्ते खुद को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। मुश्किल से मुश्किल काम को भी पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरा करने की वजह से प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। व्यापारियों के लिए यह वीक थोड़ा असमंजस भरा रह सकता है, कुछ काम अटके रह जाएंगे। छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। युवा मानसिक तनाव के कारण परेशान रहेंगे। सेहत की दृष्टि से ये हफ्ता सही नहीं है। खान-पीन पर भी थोड़ा सा ध्यान दें। 
उपाय- गरीबों को अन्न दान करें। 
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा-  पूर्व 
शुभ अंक-

वृश्चिक- ये हफ्ता बहुत ही बिजी रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में ऑफिस में कार्य का भार ज्यादा बढ़ सकता है। व्यापारी वर्ग भी ये वीक काम के सिलसिले से यात्रा पर जाएंगे, जो फायदेमंद साबित होगी। छात्र अपने क्षेत्र में खूब तरक्की करेंगे। युवा अपने करियर को लेकर बहुत ही सचेत रहेंगे। परिवार में किसी करीबी रिश्तेदार की रूखी बातों की वजह से मन दुखी रहेगा। सेहत की लापरवाही के कारण किसी गंभीर बीमारी से पाला पड़ सकता है। 
उपाय- हर रोज केसर का तिलक लगाकर घर से निकलें।
शुभ रंग- मस्टर्ड 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक-

धनु- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक परिणाम मिलेंगे, वाह-वाही के पात्र बनेंगे लेकिन ऑफिस में कोई करीबी आपकी तरक्की को देखकर चिढ़ेगा। व्यापरियों के लिए यह हफ्ता थोड़ा खराब रहने वाला है। लेन-देन के मामले में कोई गड़बड़ी हो सकती है, किसी पर भरोसा करने से बचें। युवाओंं का मन इधर-उधर भटकेगा। परिवार के साथ फैमिली डिनर पर जाएंगे। बाहर के खाने-पीने की वजह से पेट खराब हो सकता है। 
उपाय- मंदिर में जाकर जरूरतमंद को खाना खिलाएं। 
शुभ रंग- सफेद 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक-

मकर- इस हफ्ते यात्रा के योग हैं। प्रापॅर्टी से जुड़े सारे मसले हल हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का नौकरी बदलने का मन करेगा। व्यापार में बड़े लोगों के साथ मुलाकात संभव है। काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को इस वीक परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार घरवालों से सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के साथ आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। 
उपाय- हर रोज काले कुत्ते को खाना खिलाएं। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक-

कुंभ- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। जिसे पूरे मन से करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में कुछ बदलाव लाने से पहले एक बार सोच-विचार जरूर कर लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी। परिवार के साथ फॅमिली फंक्शन के लिए शॉपिंग करने जाएंगे। भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्ययतीत करेंगे। 
उपाय- सोमवार के द‍िन शिव चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- नारंगी 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक-

मीन- इस हफ्ते परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। कारोबारियों के लिए यह हफ्ता बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। नई डील पक्की करने के मौके मिलेंगे। प्राइवेट नौकरी वालों का मन काम में नहीं लगेगा। युवा इधर-उधर की बातों में नए अवसर हाथ से गंवा देंगे। बच्चों की किसी गलती पर उन्हें प्यार से बैठाकर समझाएंगे। हफ्ते के अंत में अविवाहित के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सही रहेगा। 
उपाय- माता रानी को लाल चुन्नी चढ़ाएं।
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 6

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News