Weather forecast Uttarakhand: बद्रीनाथ-हेमकुंट साहिब में बर्फबारी, हिमाचल में बारिश के साथ ओले पड़े

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 08:06 AM (IST)

शिमला (संतोष): उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदला है। पवित्र हेमकुंट साहिब और बद्रीनाथ में बर्फबारी से वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दूसरी ओर भारी बारिश और तूफान ने राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। उधर हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के करसोग और शिमला जिले के रोहड़ू में आज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। करसोग के डींग व कथेड़ और रोहड़ू के शरोंथा में इससे सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। सेब को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नैट भी इससे क्षतिग्रस्त हो गए।

वहीं बीती रात (गुरुवार को) सिरमौर जिले के कई भागों में अच्छी बारिश हुई। वहीं यू.पी. के हमीरपुर में तूफान के चलते निर्माणाधीन पुल गिर गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। उधर बिहार में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News