ये है स्वर्ग जाने का रास्ता

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 01:48 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
भारत के ग्रंथो में विदुर निति के बारे में बताया गया है। विदुर निति में कई ऐसी बाते बताई गई हैं जिन्हें अपनाकर हम खुशी-खुशी अपना जीवन बिता सकते हैं। इसके साथ ही महात्मा विदुर ने कई ऐसी बाते भी बताई हैं जिन कर्मों को कर हम स्वर्ग में जगह पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन कामों के बारे में-

गृहीतवाक्यो नयविद् वदान्य:, शेषात्रभोक्ता ह्यविहिंसकश्च।

नानर्थकृत्याकुलितः कृतज्ञः, सत्यो मृदुः स्वर्गमुपैति विद्वान्।।

महात्मा विदुर के श्लोक के अनुसार जो इंसान बड़ो की इज्जत करता है और उनकी आज्ञा का पालन करता है। उसे स्वर्ग में जरूर जगह मिलती है।

श्लोक के अनुसार कभी भी अपनी कमाई का सारा हिस्सा अपने लिए नहीं रखना चाहिए। जो व्यक्ति अपनी कमाई का एक हिस्सा अपने बजुर्गों को, एक हिस्सा अपने से छोटो के लिए और एक हिस्सा मेहमानों के लिए रखता हैं वह इंसान स्वर्ग जाता है। 

विदुर के श्लोक के अनुसार जो इंसान दुसरे इंसान से प्यार से पेश आता है। किसी को कष्ट न पहुंचाएं, किसी की हत्या न करें ऐसे इंसान को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। 

विदुर कहते हैं जो इंसान गलत काम करता है और अधर्म के रास्ते पर चलता है ऐसे इंसान को स्वर्ग में कभी जगह नहीं मिलती। विदुर के अनुसार अधर्म के मार्ग पर चलने वाले लोगों से दोस्ती भी नहीं करनी चाहिेए। ऐसे दोस्त बनाना भी पाप माना गया है।

विदुर बताते हैं हमें हमेशा सच बोलना चाहिए। क्योंकि एक झुठ को छुपाने के लिए लाखों झुठ बोलने पड़ते हैं और झुठ कभी छिपता नहीं है। एक न एक दिन सामने आ ही जाता है। आदमी को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का पालन करने बाले लोग स्वर्ग में जगह पाते हैं।
आपको भी आ रहें है ये सपने तो होने वाले हैं धनवान (Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Priya Sharma

Recommended News

Related News