Vrishabha Sankranti: आज करेंगे सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 07:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vrishabha Sankranti 2023: शास्त्रों के अनुसार जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, उस दिन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। आज सूर्य देव मेष राशि से निकल कर वृष राशि में गोचर करेंगे इसलिए इसे वृषभ संक्रांति कहा जाएगा। जब यह राशि परिवर्तन करते हैं तो बहुत सी राशियों को इसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। कहते हैं इस राशि के परिवर्तन से मौसम में भी बदलाव देखने को मिलता है। आज के दिन सूर्य देव की पूजा करने से कुंडली में सूर्य प्रबल होते हैं। तो आइए जानते हैं आज कौन से समय में और किस तरह करें सूर्य देव की पूजा।

PunjabKesari Vrishabha Sankranti

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Taurus Sankranti auspicious time वृषभ संक्रांति शुभ मुहूर्त: हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज पुण्य काल का समय सुबह 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा।

महापुण्य काल- सुबह 9 बजकर 42 मिनट से सुबह 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय में पूजा-पाठ करने से पूजा के दोगुने फल मिलते हैं।

PunjabKesari Vrishabha Sankranti

Taurus Sankranti Puja Method वृषभ संक्रांति पूजा विधि: आज सूर्य देव को जल अर्पित करें और अर्घ्य देते समय इस मंत्र का जाप करें।

 "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"

इसके साथ आज विधि-विधान के साथ महादेव और पार्वती माता की पूजा करें और घर के मंदिर में एक घी का दीपक जलाएं।

PunjabKesari Vrishabha Sankranti

संक्रांति के दिन दान करने का भी बहुत महत्व होता है तो हो सके तो अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य करें।

Do this remedy today आज करें ये उपाय: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज के दिन जमीन पर सोना शुभ माना गया है। खास तौर पर ब्रह्मचर्य का पालन करें। अन्न या वस्त्र दान जरूर करें। इस महीने में प्यासों को पानी पिलाना और भोजन कराना सबसे फलदायी माना गया है।

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News