हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 इन राशियों के लिए खुशियों की टोकरी लेकर आ रहा है
punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2023 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vikram Samvat 2080: जिन राशियों के लिए 22 मार्च से शुरू हो रहा नया हिंदू नव वर्ष बेहद शुभ रहने वाला है, उनमें पहली भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही आपका व्यक्तित्व भी इस दौरान काफी प्रभावी बना रहेगा। व्यापारियों को अत्यधिक लाभ के योग हैं। पूरे साल आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी व अपने लक्ष्यों को आप समय पर पूर्ण कर पाएंगे। उत्तरार्ध में सूर्यदेव का लाभ स्थान में रहना श्रेष्ठ परिणाम का कारक बनेगा। निरंतरता बनाए रखेंगे। उपलब्धियों में वृद्धि होगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। विस्तार की योजनाएं आकार लेंगी।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
दूसरी भाग्यशाली राशि सूर्य की सिंह राशि है। सिंह राशि वालों का पुण्यकार्यों पर फोकस बना रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए भी नया साल खुशियां लेकर आ रहा है। इस दौरान परिवार के साथ ही कार्यक्षेत्र में भी बड़े अधिकारियों का साथ मिलने में मदद मिलेगी। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को मुनाफा होगा। वहीं, अगर धर्म के कार्यों से जुड़े हैं, तो भूमि-भवन आदि के मामले में सुधार होगा। इस अवधि में धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पेशेवरों यानी प्रोफेशनल लोगो के लिए कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर बढ़ेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे।
संवत्सर आरंभ से ठीक एक महीने बाद ही आपके भाग्य स्थान में गुरु आ जाएंगे और राशि स्वामी सूर्य भी 14 अप्रैल से एक महीने तक अपनी उच्च राशि मेष में होंगे। ऐसे में आपके लिए यह नव संवत्सर कई मौके और अवसर लेकर आ रहा है। पूर्व में आपके द्वारा किए गए कार्यों का आपको शुभ परिणाम मिलेगा। आप अगर नौकरी या कारोबार में कोई बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इस कार्य में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों और वरिष्ठजनों से आपका संपर्क बनेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। धन के साथ पुण्य भी कमाएंगे और तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सिंह राशि को पिता और पैतृक संपत्ति से भी सुख प्राप्त होगा।
तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों के लिए संवत्सर शुभ फलदायी रहेगा। शनि की ढैया से तुला राशि इस साल की शुरुआत में ही मुक्त हो चुकी है और गुरु की शुभ दृष्टि भी आपकी राशि पर रहेगी। ऐसे में जिन जातकों के विवाह में बाधा आ रही थी, उनकी बाधाएं दूर होंगी और विवाह का शुभ संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों से आपका अच्छा तालमेल रहेगा, जो आपको कई तरह से लाभ दिलाएगा। कोई कोर्ट-कचहरी या विवादित विषयों में उलझे हैं तो आपकी यह उलझन सुलझ सकती है। बिजनेस में साझेदारी अच्छी चलेगी, लाभ पाएंगे। कमाई के मामले में भी साल अच्छा रहेगा। आपकी आय बढ़ेगी और शुभ कार्यों पर आपका व्यय बढ़ेगा। बड़े लक्ष्यों पर फोकस रखेंगे। धार्मिक एवं मनोरंजक यात्राएं होंगी। मन की बात कहने में सहज रहेंगे। अध्ययन अध्यापन में बेहतर करेंगे। समय उत्तरोत्तर संवरेगा। लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। रोग दोष अवरोध हटेंगे। पेशेवर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सेवाक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं।
चौथी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों के लिए हिंदू नववर्ष खुशियों की टोकरी लेकर आ रहा है। इस संवत्सर में 22 अप्रैल से गुरु आपकी राशि से पंचम स्थान में संचार करेंगे। गुरु के इस गोचर के कारण धनु राशि में इस संवत्सर में एक के बाद एक खुशियों का आगमन होगा। संतान के इच्छुक लोगों को संतान सुख संबंधी खुशी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। जो लोग प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें अपने प्रयास में कामयाबी मिलेगी। ज्ञान-विज्ञान का विकास होगा। समय-समय पर धन लाभ का मौका भी इस पूरे संवत में धनु राशि के लोगों को मिलता रहेगा। शुभ कार्यों में और दान-पुण्य पर आप धन खर्च करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
धनु राशि वालों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा। घर में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में धैर्य रखें और अपने बड़ों से सलाह जरुर लें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी वाणी और व्यवहार ही आपको आगे ले जाएगा। इसलिए अपनी वाणी नरम रखें। भावुकता और अति उत्साह पर नियंत्रण रखें। साहस पराक्रम और संपर्क बेहतर बना रहेगा। शुभ
सूचनाएं प्राप्त होंगी। मित्रों के साथ श्रेष्ठ पल साझा करेंगे। घर में सुख-सौहार्द रहेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। भावुकता और
अति उत्साह पर नियंत्रण रखें, अनुशासन बनाए रखें।
पांचवी भाग्यशाली राशि मीन राशि है जो देव गुरु बृहस्पति की राशि है। मीन राशि के लिए पिंगल संवत्सर सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। इस संवत्सर में मीन राशि के स्वामी गुरु मेष राशि में जाएंगे, जो इनकी राशि से दूसरे घर में होंगे। ऐसे में मीन राशि के लोगों के लिए गुरु का मीन राशि में जाना इस संवत्सर में लाभ और उन्नति के अवसर प्रदान करेगा। प्रतिष्ठित और वरिष्ठजनों से आपका संपर्क बढ़ेगा। करियर में प्रमोशन और अच्छा इंक्रीमेंट भी आपको मिल सकता है। धर्म-कर्म संबंधी यात्रा हो सकती है। जो लोग घर से दूर हैं, वह कई बार अपने घर की यात्रा कर सकते हैं अथवा सगे-संबंधियों से इनका मेलजोल होगा। इस संवत में आपका कोई अटका काम बनेगा और आर्थिक मामलों में भी आप बेहतर प्लानिंग कर पाएंगे।
गुरमीत बेदी
9418033344
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Noida News: नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा छात्र, मौत...जांच में जुटी पुलिस

Recommended News

Gorakhpur News: पति की हत्यारिन निकली पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

Masik Durgashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी पर महासिद्ध योग, मनचाहा फल पाने का जानें तरीका

Hardoi News: पूर्व प्रधान को ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जमीन पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

कर्ज चुकाने के लिए बन गए लुटेरे, चेन स्नेचिंग की घटना से चढ़े पुलिस के हत्थे