Vijayadashami: इस दिन मनाया जाएगा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा
punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2023 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vijayadashami: नवरात्रि के 9 दिनों के बाद दसवें दिन विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत के रूप में दशहरे का पर्व मनाते हैं। दशहरे के दिन रावण दहन किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान राम ने सच्चाई की राह पर चलते हुए रावण के साथ युद्ध करके विजय प्राप्त की थी। जिसके बाद से दशहरा पर्व मनाने की परंपरा शुरू हुई। पुराणों और शास्त्रों के अनुसार विजयदशमी का त्यौहार रावण पर भगवान श्री राम की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं, वर्ष 2023 में कब मनाया जाएगा विजयदशमी का पर्व।
When will the festival of Vijayadashami be celebrated in the year 2023 वर्ष 2023 में कब मनाया जाएगा विजयदशमी का पर्व
पंचांग के अनुसार वर्ष 2023 में 24 अक्टूबर 2023 को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यताओं के मुताबिक विजयदशमी वर्ष की तीन सबसे शुभ तिथियों में से एक है। अन्य दो तिथियां हैं, शुक्ल पक्ष और कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि।
Importance of dussehra दशहरा का महत्व
दशहरे के दिन रावण के साथ उसके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाद का भी पुतला बनाकर दहन किया जाता है। कई जगह पर इस दिन शस्त्र पूजन भी किए जाते हैं। इसके अलावा बता दें कि दशहरे के दिन घर में लाल पताका भी लगानी चाहिए। ऐसा करने से हर क्षेत्र में जीत हासिल होती है। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए ये दिन बहुत ही खास और शुभ होता है।
How many days did Ram Ravana war last राम रावण का युद्ध कितने दिन चला
किवदंतियों के अनुसार भगवान राम और लंकापति रावण का युद्ध शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से आरंभ होकर दशमी तक चला था। करीब 8 दिनों तक दोनों के बीच युद्ध चला था।