Kundli Tv- विदुर नीति: जीवन में सफल होना है तो इन 4 लोगों से बना लें दूरी

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 11:52 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

सफल जीवन पाने का रहस्य यदि जानना हो तो हम आचार्य चाणक्य की नीतियों का सहारा लेते हैं। लेकिन चाणक्य के अलावा कोई और भी है जिसके अपने जीवनकाल के अनुभवों को हमारे समक्ष नीतियों के रूप में प्रस्तुत किया और अंतत: इन्हें विदुर नीति के नाम से जाना गया।

द्वापर युग के हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री और महाराज धृतराष्ट्र और पाण्डु के भाई ‘विदुर’ को सफल नीतियों के लिए जाना जाता है। विदुर ही वे शख़्स थे जिन्होंने महाराज धृतराष्ट्र को यह एहसास दिलाया था कि उन्होंने अपने सम्राज्य और परिवार नहीं संभाला। उनके कारण कई परिस्थितियां बेकाबू हुईं और कुरुक्षेत्र युद्ध का एक कारण वे ही हैं। जीवन में सफलता पाने के लिए, प्रसिद्ध होने के लिए, धन कमाने के लिए क्या करें और क्या नहीं, इन सभी नीतियों को प्रधानमंत्री विदुर ने प्रस्तुत किया है। आज हम आपको बताएंगे कि विदुर नीति के अनुसार अगर हमें सफल होना है तो किन-किन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 


PunjabKesari

विदुर नीति के अनुसार हमें हमेशा ही नशेड़ी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि नशेड़ी व्यक्ति को अच्छे-बुरे और सही-गलत की समझ नहीं रहती। यदि होती तो वे शराब पीकर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करता।

PunjabKesari

पागल व्यक्ति के साथ कभी टकराना नहीं चाहिए और न ही इनके साथ किसी प्रकार की बहस करनी चाहिए। जिस व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होता उसे सही गलत की समझ नहीं होती। वे कुछ भी कह सकता है और आक्रमक होकर आपके ऊपर प्रहार भी कर सकता है।

विदुर के अनुसार वे लोग जो बेहद मेहनत करते हैं और अपने कठोर परिश्रम के बाद थक जाते हैं, ऐसे लोगों से भी दूरी बनानी चाहिए। इसके पीछे विदुर ने कोई नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक प्रभाव की बात की है। दरअसल इतनी मेहनत के बाद व्यक्ति को आराम की आवश्यकता होती है, ऐसे में यदि कोई उन्हें परेशान करता है तो वे सही-गलत की पहचान किए बिना कुछ भी कर बैठता है जिसमें से सबसे सामान्य है उनका क्रोध। और उन्हें बाद में इस क्रोध का पश्चाताप भी नहीं होता।

PunjabKesari

अगर आपको कोई भूखा व्यक्ति दिखे तो उसे खाने के लिए कुछ दे सकते हैं किंतु उसे परेशान करने की भूल ना करें। यदि आप मदद नहीं कर सकते तो ऐसे में उनसे दूरी ही बना लें अन्यथा आप उनके क्रोध का शिकार बनकर अपना ही नुकसान कर बैठेंगे।



मनचाहा साथी पाने के लिए गुरुवार को करें यह उपाय (देखें VIDEO)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News