Vidur Neeti: ये 6 चीजें व्यक्ति को बनाती हैं ‘भाग्यशाली’

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 09:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vidur Neeti: हर मनुष्य के जीवन में सुख व दुख आते-जाते रहते हैं इसलिए कोई भी मनुष्य कभी पूर्ण सुखी नहीं होता। कोई न कोई कमी हमेशा मनुष्य के जीवन में रहती है लेकिन महाभारत के एक प्रसंग में महात्मा विदुर ने कुछ ऐसी चीजें बताई हैं जो यदि किसी मनुष्य के आसपास हों तो वह कभी दुखी नहीं हो सकता और वह सबसे बड़ा किस्मत वाला होगा। महाभारत उद्योग पर्व में महात्मा विदुर ने एक श्लोक में 6 प्रकार के सुख गिनाए जो इस प्रकार हैं :

PunjabKesari Vidur Neeti, Vidur Niti, vidur niti in hindi,

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Vidur Neeti, Vidur Niti, vidur niti in hindi,

Characteristics of a lucky person
धन : सुखी जीवन के लिए धन का होना आवश्यक है। बिना धन के न सम्मान मिलता न ही यश। परिवार के पोषण के लिए धन का होना बहुत आवश्यक है। धन की सबसे अधिक जरूरत बुढ़ापे में होती है।

निरोगी शरीर : जीवन में सदा सुखी रहने के लिए शरीर का निरोगी होना बहुत जरूरी है। शरीर में यदि कोई रोग है तो आप न तो ठीक से खा सकते हैं, न पी सकते हैं।

PunjabKesari Vidur Neeti, Vidur Niti, vidur niti in hindi,

सुशील पत्नी और वह भी मीठा बोलने वाली : महाभारत में महात्मा विदुर ने पत्नी को तीसरा और यदि वह मीठा बोलती हो तो उसे चौथा सुख बताया है। यह इसलिए यदि बीवी सुशील होगी तो आपका मन बाहर की ओर नहीं भटकेगा और इस स्थिति में किए जाने वाले पापों से आप बच पाएंगे।

पुत्र का आज्ञाकारी होना : संतान यदि गलत रास्ते पर चली जाए तो इसका दोषी माता-पिता को ही माना जाता है और यदि संतान विद्वान होने पर भी माता-पिता के वश में न हो तो भी सबसे ज्यादा दुख उन्हें ही होता है।

धन पैदा करने वाली विद्या का ज्ञान : पैसा तो आता-जाता रहता है, इसकी प्रकृति ही ऐसी है। यदि आपमें ज्ञान है तो आप धन जरूर कमा सकते हैं। कई बार देखने में आता है कि कोई व्यक्ति धनवान होता है तो कभी पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो जाता है। ऐसा उनके साथ होता है जिनके पास अपना पैतृक धन होता है और वे उसे अनियमित रूप से खर्च करते हैं।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News