आज शुक्र करेगा वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिल सकता है Big Bonanza

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 03:16 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाता है तो 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। नवग्रहों में छठे स्थान पर आने वाले शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। आज शुक्र वृष राशि में गोचर करेंगे। विद्वानों की गणना में मतभेद के आधार पर ये 28-29 जून तक इसी राशि में वास करेंगे। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र शुभ प्रभाव देते हैं, वे जीवन का हर सुख भोगता है। गाड़ी-बंगले से लेकर हर ऐश्वर्य उसके पास होता है। वर्तमान समय में होने वाला शुक्र का ये राशि परिवर्तन लव लाइफ, कारोबार, जॉब और हर तरह का सुख द्वादश राशियों को देने वाला है। आइए जानें क्या प्रभाव पड़ेगा आपकी राशि पर- 

PunjabKesari venus

मेष- फाइनेंशियल कंडीशन स्ट्रोंग होगी। मनचाही सभी सुख-सुविधाएं मिलेंगी। लव लाइफ में प्यार परवान चढ़ेगा। शत्रु कमजोर रहेंगे।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर देसी घी का दान करें।

वृष- गाड़ी खरीदने के प्रबल योग हैं। शादीशुदा लोग ध्यान रखें, एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन शुरु हो सकता है। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले संबंधित क्षेत्र के विद्वनों से सलाह लें। 
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर गुड़ का दान करना चाहिए और गौ सेवा करें।

मिथुन- वर्क प्लेस और फैमिली से लाभ मिलेगा। धन प्राप्त करने के बहुत सारे मौके हाथ लगेंगे। सोच-समझ कर धन खर्च करें।
उपाय- अपने घर की धूल किसी विराने में दबाएं।

कर्क- मूड में उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। धन को लेकर टेंशन बनी रह सकती है। मनचाही विश पूरी होने में समय लगेगा, अभी समय अनुकुल नहीं है। 
उपाय- अपनी क्षमता के अनुसार किसी भी मन्दिर में रूई की बाती दान करें। 

सिंह- जितना परिश्रम करेंगे, उतना अधिक लाभ कमाएंगे। फैमिली में समस्याएं रह सकती हैं। उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर दही अथवा दही से बनी वस्तुओं का दान करें।

कन्या- बड़े-बुजुर्गों को बड़े लाभ प्राप्त होंगे। किस्मत आपके साथ है। तीर्थ स्थान की यात्रा विशेष लाभ देगी। आर्थिक स्थिती अच्छी रहेगी।
उपाय- घर में शहद रखें और दान भी करें। 

तुला- परिवार में समस्याएं आने के संकेत हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। खाने-पीने का खास ध्यान रखें, हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
उपाय- नीले रंग के फूल गन्दे नाले में बहाएं। बहाने के बाद पीछे मुड़कर न देखें।

PunjabKesari Venus transit in taurus

वृश्चिक- फैमिली और लव लाइफ एकदम मस्त रहने वाली है। धन की देवी लक्ष्मी विशेष कृपा करेंगी, जिससे आपकी तिजोरी भरी रहेगी। 
उपाय- माता-पिता को भरपूर खुशियां दें।

धनु- आप हर तरफ से हावी और प्रभावी रहने वाले हैं। सपने पूरे होने का समय आ गया है। हेल्थ पर खास ध्यान देने की अवश्यकता है। 
उपाय- घर की महिलाएं बालों में सोने या गोल्डन कलर की एसेसरीज लगाएं अथवा दुपट्टा या स्कार्फ भी लिया जा सकता है।

मकर- आपको अपने बच्चों के साथ समस्याएं पेश आ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में न पड़ें। कोई प्यारी चीज़ खो सकती है, ध्यान रखें।
उपाय- स्नान करते वक्त नहाने की बाल्टी में एक चम्मच दही मिला लें। अपनी मां को हमेशा खुश रखें।

कुंभ- भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ प्यार से रहें। जिस काम में भी हाथ डालेंगे, सहयोग मिलेगा।
उपाय- शुक्र के मंत्रों का जाप करें।

मीन- जी जान से मेहनत करें, उम्मीद से अच्छा फल मिलेगा। तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं। फैमिली रिलेशन मजबूत होंगे।
उपाय- कभी भी किसी महिला का अपमान न करें। अपने से उम्र में बड़ी महिलाओं के चरण छूकर आशीर्वाद लें।

PunjabKesari Venus transit in taurus


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News