Venus Transit in Gemini 2024: गुरु और शुक्र के साथ आने से बन धन योग, इन राशियों को होगा फ़ायदा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 02:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Venus Transit in Gemini 2024: आज बात करेंगे शुक्र के गोचर की। शुक्र ज्योतिष में लक्ज़री के कारक हैं। तमाम तरह की सुख-सुविधाएं और खुशियां शुक्र से आती हैं। शुक्र 12 जून को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। मिथुन राशि में शुक्र गोचर करेंगे। आज बात करेंगे ये गोचर किन राशियों के लिए शुभ है।

मेष राशि: मेष राशि के लिए ये गोचर बहुत शुभ है। यहां से ये गोचर तीसरे भाव में होगा। शुक्र की दृष्टि शुभ होती है। शुक्र तीसरे भाव में बैठकर आपके भाग्य स्थान को एक्टिव करेंगे। भाग्य स्थान पर शुक्र की दृष्टि का मतलब है कि भाग्य आपका साथ देता हुआ नजर आएगा। शुक्र आपकी कुंडली में धन भाव के स्वामी हैं। धन की वृद्धि होने की सम्भावना है।

वृष राशि: ये शुक्र की अपनी राशि है। वृष राशि के लिए शुक्र का गोचर धन स्थान में होगा। धन स्थान में ही गुरु-शुक्र आ कर बैठ गए हैं। ये आपके धन में वृद्धि का काम करेंगे। शुक्र अष्टम भाव को देखेंगे जो छुपे हुए धन का भाव है। आपका कोई पुराना या अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। अगर किसी जगह पैसे फसे हुए है तो वो आपको मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी न किसी तरह का फायदा हो सकता है। इस गोचर की वजह से धन के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के ऊपर से शुक्र का गोचर होगा। मिथुन राशि के लिए शुक्र की मूलत्रिकोण राशि आएगी पंचम भाव है। पंचम भाव में जब मूलत्रिकोण राशि है तो संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। करियर से जुड़ा जो भी फैसला लेंगे वो शुभ साबित होगा। संतान होने की खबर आ सकती है। सिंगल लोगों की शादी हो सकती है।

कर्क राशि: इनके लिए शुक्र बारहवें भाव में फल करेंगे। शुक्र इस भाव में शुभ फल करते हैं। ये सीधा छठा देखेंगे और ये रोग और शत्रु का भाव है। कोर्ट केस में आपको राहत देखने को मिलेगी। कर्ज उतरने की सम्भावना है।

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होगा। ये आपकी वृद्धि का भाव है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने की सम्भावना है। जॉब में प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। जो लोग रेलशनशिप में हैं वो बढ़िया समय बिताएंगे। संतान पक्ष की तरफ से आपको शुभ खबर सुनने को मिलेगी। संतान होने की खबर आ सकती है।

तुला राशि: ये शुक्र की अपनी मूलत्रिकोण राशि है। जब ये भाग्य स्थान से गोचर करेगा तो आपको इसके बढ़िया फल मिलेंगे। तुला राशि के लिए ये नौवें भाव में आ जाएगी। इस वजह से आपका भाग्य साथ एक्टिव हो गया है। लाइफ में जो भी फैसला लेंगे वो शुभ साबित होगा। लग्न का स्वामी कुंडली के सबसे शुभ भाव के ऊपर से आ गया है। शुक्र की सीधी दृष्टि जाएगी तीसरे भाव के ऊपर। जो भी काम करेंगे आप पराक्रम के साथ करेंगे। भाई के साथ आपका तालमेल बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि :वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर अष्टम भाव में होगा। अष्टम भाव में शुक्र शुभ गोचर में होते हैं तो धन भाव को एक्टिव करेंगे तो धन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। दूसरे भाव के फल भी आपको शुभ मिलेंगे। शुक्र की वृष राशि सप्तम में है। सप्तम से जुड़े भी आपको शुभ फल मिलेंगे। आपके लिए ये गोचर काफी शुभ साबित होगा।

कुम्भ राशि के लिए शुक्र योगा कारक ग्रह हैं। शुक्र की एक राशि आपके नौवें भाव में है। दूसरी वृष राशि आपके चौथे भाव में चली जाती है। जिनकी जॉब हैं उनको जॉब मिलने की सम्भावना है। धन भाव में वृद्धि होने की सम्भावना है। शुक्र का पंचम से गोचर होना बहुत शुभ है।

मीन राशि के लिए शुक्र बहुत शुभ हैं। ये गोचर चौथे भाव में होगा। ये आपकी मां का भाव है। लाइफ में सारी प्रॉपर्टी बस इसी स्थान से आती हैं। मीन राशि के जातकों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News