भविष्यफल: शुक्र-सूर्य-बुध का त्रियोग, देगा भाग्य का संजोग

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 08:12 AM (IST)

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 16.03.18 चंद्र कुंभ राशि व शतभिषा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा ईशान, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।


आज का विशेष उपाय: भाग्योदय हेतु लक्ष्मी जी पर गोमती चक्र चढ़ाएं। 


आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय दीनार्तिहरकाय नमः ॥  इस शुक्र मंत्र से सौभाग्य वश गरीबी दूर होती है।


मेष: महत्वपूर्ण काम को दो दिनों तक टालें। अच्छी आर्थिक स्थिति से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। प्रोफैशन में योजनाओं का शुभारंभ होगा।


वृष: आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं आएगा। धन निवेश लाभकारी है। गुस्से पर कंट्रोल रखें व मीटिंग टाल दे। प्रोफैशन में प्रगति होगी।


मिथुन: अधिकारी सहयोग करेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। नया कार्य प्रारंभ करेंगे। उत्साह बना रहेगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद होंगे।


कर्क: लाभदायी परिणाम मिलेंगे। कोई विशेष काम बनेगा। पार्टनरशिप में नए प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में निश्चित सफलता मिलेगी।


सिंह: आर्थिक प्रयास सफल होंगे। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। मित्रों से लाभ होगा। सोशल लाईफ में प्रैस्टीज बढ़ेगी। प्रोपर्टी के विवाद निपटेंगे।


कन्या: चापलूसों से दूर रहें। परिजनों से कलेश होगा। व्यापार में व्यावहारिक निर्णय लें। स्टूडैंट्स को लाभ मिलेगा। पार्टनर से सुख मिलेगा।


तुला: रिश्तों में सुधार होगा। सामूहिक प्रोग्राम में मित्रों से मिलेंगे। धनलाभ के नए मार्ग खुलेंगे। कानूनी वाद-विवाद कि अवहेलना न करें।


वृश्चिक: सरकारी काम आगे बढ़ेंगे। नए काम की योजना बनेगी। धन वसूली होगी। पारिवारिक आयोजनों से खुश रहेंगे। ईर्ष्या बनी रहेगी।


धनु: लेन-देन के मामले उलझेंगे। मानहानि के योग हैं। पारिवारिक तनाव रहेगा। मानसिक निराशा रहेगी। गृह क्लेश का वातावरण रहेगा।


मकर: मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थति में सुधार होगा। पुरानी योजना कि पूर्णता के प्रयास होंगे। सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा।


कुंभ: कामकाज में लापरवाह रहेंगे। वादाखिलाफ़ी से दिक्कतें आएंगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। जोखिमपूर्ण सौदे नुकसान देंगे।


मीन: नए ऑफर्स हाथ आएंगे| प्रेमी संग डेट पर जाएंगे। सर्विसमैन को बड़ा लाभ होगा। जोखिमपूर्ण कामों से बचें। काम में जोश बढ़ेगा।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News