Venus Remedies: शुक्र के खराब होने पर इस तरह की समस्याओं का करना पड़ता है सामना, जानें अचूक उपाय

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 12:22 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Venus Remedies: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को बहुत ही अहम माना जाता है। शुक्र को अगर समझ लिया जाए तो जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। जीवन में जितने मर्जी भी बुरे दिन चल रहे हो उनसे मुक्ति पाने के लिए शुक्र को समझना बेहद ही जरूरी है। शुक्र को दैत्य गुरु बोला जाता है। मस्ती की ऊर्जा को शुक्र की ऊर्जा कहा जाता है। जो लोग बड़े उसूल पसंद हैं उनके गुरु बृहस्पति हैं। 

महालक्ष्मी के कारक भी शुक्र माने गए हैं। शुक्र की ऊर्जा सीधे-सीधे आपके धन-दौलत से जुडी हैं। अगर आपको कोई भी इंसान अस्त-व्यस्त सा दिखे तो समझ जाएं उसका शुक्र खराब है। जिन लोगों को दिखावा बेहद पसंद है तो समझ जाएंउनका शुक्र के साथ कनेक्शन टूट चुका है। जो लोग जीवन जीने की इच्छा को छोड़ चुके हैं तो समझ जाएं उनका शुक्र से नाता टूटा हुआ है। ठीक न होने की इच्छा शुक्र है। जिन लोगों का घर सारा अस्त-व्यस्त है तो समझ जाएं उनका शुक्र खराब है। खुद सुखी रहना और दूसरों को दुखी रखना ये खराब शुक्र की निशानी है। 

PunjabKesari Venus Remedies

Sign of Bad Venus खराब शुक्र की निशानी 
हमेशा पैसे की तंगी से झूझते रहना और आपका सारा पैसा किसी और के द्वारा इस्तेमाल करना खराब शुक्र की निशानी है। शुक्र खराब वाले लोग बहुत ही ज्यादा निर्जीव अवस्था में देखे गए हैं। इसका मतलब है कि वे लोगों को डिमोटिवेट करते रहते हैं। 

शुक्र खराब की वजह से हो सकती है सेहत खराब 
जिनके शुक्र खराब होते हैं उन्हें आंखों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खराब शुक्र वालों को थाइरोइड जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों का भोजन ढंग से पचता नहीं है। शुक्र जब खराब होते हैं तो व्यक्ति को पैंक्रियाज की फंक्शन को खराब कर देते हैं। खराब शुक्र वाले लोग अक्सर कहते रहते हैं की उनको खाया-पिया लगता नहीं है। खराब शुक्र वाले लोग कम खाते हैं और मोटे होना शुरू हो जाते हैं। 

 

PunjabKesari Venus Remedies

शुक्र आपकी कुंडली में राहु के साथ बैठा होगा तो ये अपने पैसे खुद एन्जॉय नहीं कर पाते हैं। अगर ये केतु के साथ होते हैं तो ये लोग अपने करैक्टर से हट जाते हैं। इन लोगों के अपने मां से संबंध अकसर खराब रहते हैं। महिलाओं की कुंडली में शुक्र-केतु एक साथ हो तो उनको गाइनेकोलॉजी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

शुक्र और सूर्य जब एक-साथ होंगे तो जिस घर में राहु बैठे होंगे वहां पर ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र और गुरु जब एक-साथ होते हैं तो ऐसे लोग अपने काम को लम्बे समय तक नहीं कर पाते हैं। 

शुक्र सबसे ज्यादा रोचक रिजल्ट देते हैं शनि के साथ। शुक्र लक्ज़री के कारक और शनि अभाव  के कारक हैं। जिन लोगों की कुंडली में ये दोनों एक साथ होंगे तो वो व्यक्ति अपने आप में एक ब्रांड बन जाएगा। इन लोगों का नाम बहुत चलता है। 

घर आपके घर में साउथ-ईस्ट कोने से कण्ट्रोल होता है। शुक्र को सही रखने के लिए इस दिशा को ज्यादा से ज्यादा साफ़-सुथरा रखें। इस दिशा में कोई न कोई परफ्यूम अवश्य रखें। 

शुक्र को सही रखने का सबसे आसान उपाय है गाय की सेवा। 

PunjabKesari Venus Remedies


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News