अपने घर ले आएं ये पौधे और फिर देखें कमाल

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 11:16 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
इस बात से तो सब वाकिफ हैं कि किस्मत पर किसी का जोर नहीं चलता है। समय के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन में बहुत बदलाव आते हैं। ऐसे में हर इंसान अपने भाग्य को बदलने के लिए बहुत मेहनत करता है और कोई न कोई उपाय भी करता रहता है। लेकिन कई बार उसे भाग्य का साथ नहीं मिलता है। आज के समय में धन कमाना हर कोई चाहता है, लेकिन कई बार किस्मत इंसान का साथ नहीं देती है। कभी-कभी मेहनत करने पर भी व्यक्ति को सही परिणाम नहीं मिलते हैं। जिससे कि वह बहुत निराश हो जाता है। लेकिन इसके पीछे का कारण कई बार मनुष्य नहीं जान पाता है। असल में इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है, जिसके अंदाजा मनुष्य को लगा पाना कठिन होता है। लेकिन आज हम आपको वास्तु के हिसाब से कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पैसों से जुड़ी तंगी को दूर कर सकते हैं।  

वास्तु के हिसाब से अगर कुछ पेड़ पौधे आपके घर में हो तो इसकी वजह से ग्रह नक्षत्र और आपका भाग्य प्रभावित होता है और इसके साथ ही घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। आज हम आपको ऐसे पेड़ों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनकी जड़ अगर आप अपने घर में लेकर आते हैं तो इससे आपकी किस्मत चमक सकती है।
PunjabKesari, kundli tv
काले धतूरे
अपने घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए या फिर धन में बढ़ोतरी के लिए काले धतूरे की जड़ को रखने से लाभ मिलता है। इसके साथ ही घर में किसी ऊपरी हवा का साया भी नहीं रहता है और धन में वृद्धि होती है। ऐसा भी माना जाता है कि घर-परिवार से नकरात्मक ऊर्जा भी कम होती है। 

शंखपुष्पी
अगर आप बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन परिणाम आपको सही नहीं मिलते हैं तो ऐसे में आप शंखपुष्पी की जड़ अपने घर में लाकर रख सकते हैं। या फिर जड़ को रवि पुष्य नक्षत्र में लाकर चांदी की डिब्बी में रखकर इसको धन रखने के स्थान या फिर तिजोरी में रख दीजिए। इससे धन में वृद्धि होगी और जूवन की हर परेशानी दूर होगी। 
PunjabKesari, kundli tv
मदार की जड़
अगर आपको अपने घर में आर्थिक सुख समृद्धि की प्राप्ति करनी है तो इसके लिए रवि पुष्प नक्षत्र में मदार की जड़ लेकर आप अपने दाहिने हाथ में धारण कीजिए, इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।
PunjabKesari, kundli tv, बहेड़ा की जड़
बहेड़ा की जड़
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर परिवार से दरिद्रता दूर हो जाए और आपको अपने जीवन में धन संबंधित परेशानियों का सामना ना करना पड़े तो इसके लिए आप अपने घर में पुष्य नक्षत्र में बहेड़ा के पेड़ की जड़ और उसका पता लाकर पैसे रखने वाले स्थान पर रख दीजिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News