Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत के दिन इन मंत्रों के जाप से अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vat Savitri Vrat 2024: पति की लम्बी उम्र के लिए हिंदू धर्म में बहुत से व्रत रखें जाते हैं। इन्ही में से एक है वट सावित्री व्रत। सुहागिनों के लिए ये व्रत बेहद ही खास माना जाता है। पंचांग के अनुसार 6 जून को ये व्रत रखा जाएगा। इस दिन ने पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करने का विधान है। बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में इस पर्व को बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर के पूजन करती हैं। ऐसे में यदि इस दिन कुछ खास मंत्रों का जाप कर लिया जाए तो सारा जीवन बहुत खुशनुमा बन जाता है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद भी मिलता है। तो चलिए जानते हैं इस दौरान कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए।

PunjabKesari Vat Savitri Vrat

Chant these mantras इन मंत्रों का करें जाप
वट सावित्री के इन मंत्रों का जाप करना होता है बेहद शुभ:


अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते। पुत्रान्‌ पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तुते।।

यथा शाखाप्रशाखाभिर्वृद्धोऽसि त्वं महीतले।तथा पुत्रैश्च पौत्रैश्च सम्पन्नं कुरु मा सदा।।

PunjabKesari Vat Savitri Vrat

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई महिला पूजन करते समय इन मंत्रों का जाप करती है तो उसके पति के ऊपर से परेशानियों का साया गायब हो जाता है। इसके अलावा पति की उम्र भी लम्बी होती है।

यदि किसी महिला के वैवाहिक जीवन में कलह-कलेश चल रहा है तो उससे मुक्ति पाने के लिए वट सावित्री के दिन इन मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।

इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में चल रही उदासीनता भी दूर हो जाती है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में नकारात्मक ऊर्जा से भी मुक्ति मिलती है।

Importance of Vat Savitri Vrat वट सावित्री व्रत का महत्व
वट सावित्री के दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रख कर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। यदि कोई भी महिला इस दिन सच्चे मन से व्रत रख कर पूजा-पाठ करती है उसका वैवाहिक जीवन हमेशा खुशनुमा बना रहता है। इसके अलावा यदि कोई कुंवारी लड़की मनचाहा वर पाना चाहती है वो भी ये व्रत रख सकती है। ऐसा करने से एक तो पति की आयु लम्बी होती है दूसरा यदि उनके जीवन में कोई परेशानी चल रही थी तो उससे मुक्ति मिल जाएगी। 

PunjabKesari Vat Savitri Vrat

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News