Vastu tips for Ram Darbar: घर की इस दिशा में लगाएं राम दरबार की तस्वीर, परिवार में बढ़ेगा प्यार

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 07:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips for Ram Darbar: वास्तु शास्त्र में सही दिशा और जगह पर खास जोर दिया जाता है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहा जाता है कि सकारात्मक परिणामों के लिए किसी चीज का सही दिशा में होना बहुत जरूरी है। हिंदू घरों में देखा जाता है कि लोग अपने इष्ट और देवी-देवताओं की तस्वीर लगाते हैं लेकिन इस दौरान वास्तु नियमों का पालन करना भूल जाते हैं। जिसके चलते जीवन में कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर में राम दरबार की तस्वीर लगाने से पहले वास्तु नियमों को अच्छे से जान लेना चाहिए और सही दिशा का भी खास ध्यान रखना चाहिए। राम दरबार की तस्वीर को सही दिशा में लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं राम दरबार की तस्वीर गलत दिशा में लगाने से जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि राम दरबार की तस्वीर किस दिशा में लगाना होता है शुभ।

PunjabKesari Vastu tips for Ram Darbar
Pooja will be successful सफल होगी पूजा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में राम दरबार की तस्वीर लगाते समय सही दिशा का जरूर ध्यान रखें तभी पूजा का पूरा फल मिलेगा। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

PunjabKesari Vastu tips for Ram Darbar

Put a picture in this direction इस दिशा में लगाएं तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार राम दरबार को हमेशा अपने घर की पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही वास्तु दोष से निजात मिलती है।

PunjabKesari Vastu tips for Ram Darbar
Do puja regularly नियमित रूप से करें पूजा
घर में राम दरबार की तस्वीर लगाने के बाद रोजाना पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। रोजाना पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से परिवार में मधुरता बनी रहती है।

PunjabKesari Vastu tips for Ram Darbar

Ram Darbar worship method राम दरबार की पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
इसके बाद राम दरबार की तस्वीर को अच्छे से गंगा जल से साफ कर लें।
फिर राम दरबार को वस्त्र अर्पित करें और फूलों से सजाएं।
राम दरबार की पूरे विधि-विधान से पूजा करें।
अंत में राम दरबार को भोग लगाएं और परिवार में वितरण करें।

PunjabKesari Vastu tips for Ram Darbar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News