कुंडली में बस इस ग्रह को कर लें मजबूत, जीवन की राह में आने वाली बाधाएं अपने आप हो जाएंगी दूर
punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2024 - 11:46 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जीवन की दशा को सुधारने के लिए हर व्यक्ति बहुत मेहनत करता है लेकिन उसके बावजूद भी हमें इसके शुभ फल प्राप्त नहीं हो पाते हैं। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे ऐसा कौन सा ग्रह है या ऐसी कौन सी ऊर्जा है जो अकेले ही हमें पूरी तरह किस्मत देने का काम करती है। 9 ग्रहों में से एक ऐसी ऊर्जा है जिसे हम पहचान लें तो जीवन की तकदीर बदलने लग जाती है। जिस ऊर्जा की हम बात कर रहे हैं वो है बृहस्पति। कुंडली में नाइन्थ हॉउस किस्मत का घर कहलाता है। आपके बर्थ चार्ट में नौवें घर में कोई भी राशि हो वो किस्मत से रिलेट तो करते हैं लेकिन असल में किस्मत का कनेक्शन है वो केवल और केवल जुपिटर की देंगे। जुपिटर बर्थ चार्ट में जिस भी घर में बैठे होंगे तो आपके किस्मत खुलने का रास्ते उस घर से क्लियर होगा। जुपिटर के तीन दोस्त है सूरज, चन्द्रमा और मंगल। अगर बर्थ चार्ट में ये तीन ग्रह भी सही हो जाएंगे न तो आपको किस्मत का साथ आपको बहुत सरलता से मिल जाएगा।
राहु, शुक्र और बुध बृहस्पति ऊर्जा को खराब करने का काम करती हैं। राहु-गुरु का एक साथ होना चांडाल योग कहलाता है। राहु जब गुरु को परेशान करेंगे तो एक भी परमानेंट सोर्स नहीं बन पाएगा। इस वजह से व्यक्ति कर्जे में भी फंस सकता है।
जिस घर में राहु परेशान होता है तो उस घर का वातावरण खराब हो जाता है। बाकि मेंबर के साथ बढ़िया ताल-मेल नहीं बैठ पाता है। इन व्यक्तियों के बच्चे कहने से बाहर हो जाते हैं। बच्चों की वजह से भी उस इंसान के जीवन में परेशानियां पैदा होने लग जाती हैं। अब वो इंसान जो भी करेगा किस्मत का आपको साथ नहीं मिल पाएगा। राहु जब खराब होता है तो उस घर के बड़े-बुजुर्ग आपका साथ देना बंद कर देते हैं। प्रॉपर्टी का झगड़ा भी इसी वजह से हो सकता है।
इसके अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए जौ को दूध में नर्म करना है, रात भर उनको दूध में भिगो कर रखना है। इसके बाद इन्हें पक्षियों को डाल दें। इसके बाद बृहस्पति का आपको भरपूर साथ मिलता है।
कुंडली में राहु को सही रखने के लिए घर की तिजोरी में एक रेशमी कपड़े में मोर पंख लपेट कर रखने से आर्थिक दशा में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
गुरु को राहु नहीं अगर बुध परेशान कर रहे हैं तो व्यक्ति सबसे पहले चिड़चिड़ा होना शुरू हो जाता है। उसके वाणी की वजह से ही सामाजिक संबंध धीरे-धीरे खराब हो जाते हैं। इस वजह से ही आपको किस्मत में परेशानी देखने को मिलती है। बुध के गुरु को खराब करने की एक बहुत बड़ी निशानी यह होती है कि ये हर एक से बिना बात के उलझना शुरू कर देते हैं। इनका मन इतना बैचेन रहता है कि ये लोग एक जगह टिक कर नहीं रह पाते हैं।
अगर किसी स्टूडेंट के बृहस्पति बुध से बुरी तरह प्रभावित हो तो उसका कम्पटीशन का क्रैक करना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे लोगों का मन पढ़ाई में नहीं लग पाता है। ये लोग काम की चीजों के बजाय फालतू की बातों में अपना समय नष्ट करते हैं। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर की बहन, बुआ या फिर बेटी परेशान तो नहीं है।
उपाय: मुट्ठी भर चावल लें कर। हल्दी के साथ इन्हें पीला कर लीजिए फिर इन्हें गुरुवार वाले दिन चलते हुए पानी में विसर्जित कर दें।
बिना जोड़ का स्टील का छल्ला अपने सीधे हाथ की रिंग फिंगर में पहनिए। ऐसा करने से आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।
ये लोग फालतू खर्चा बहुत करते हैं। ये लोग गलत संगान में पड़ कर कुछ ऐसे नुकसान करवा बैठते हैं जिसका इन्हें भारी हर्जाना भुगतना पड़ सकता है।
बुध से पीड़ित लोग दिखावे में बहुत यकीन रखते हैं। इस वजह से किस्मत की हानि होनी शुरू हो जाती है।
गाय को ज्वार खिलाने से आपको राहत देखने को मिलेगी।
सूर्य को सही रखने के लिए सही समय पर उठना और सोना होगा। पानी में चीनी ड़ालकर पानी की धार में से सूरज को देखिए।
हनुमान चालीसा का निरंतर पाठ करें।