Vastu: क्या आईना भी पलट सकता है किस्मत की काया?
punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2022 - 10:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हर व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी प्रकार की समस्या व तनाव है। अगर बात की जाए इस तनाव का कारण क्या है तो इसमें कोई एक परेशानी शामिल नहीं होती है। तनाव पैदा होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे पैसा न होने से पैदा होने वाला तनाव, नौकरी की चिंता हो, किसी काम का सही समय पर पूरा न होने, पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट न मिलना आदि जैसे अन्य कई कारण मानव जीवन में तनाव पैदा करते हैं। व्यक्ति हर क्षण तनाव के चंगुल में फंसा रहता है। कई लोग इस बात पर गहराई से चिंतन करते हैं तो कई लापरवाही कर इसे टाल देते हैं।
पर क्या वास्तु शास्त्र के अनुसार ये नजरअंदाज करना ठीक है कि आखिर तमाम तरह की समस्याओं का कारण क्या होता है?
बिल्कुल नहीं, वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार हमारे जीवन में आने वाले हर सुख-दुख सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा का संबंध वास्तु शास्त्र से है। कई बार घर के वातावरण में कई ऐसी नकारात्मक ऊर्जा पैदा हो जाती है, जो सुख-शांति को टिकने नहीं देती। तो वहीं इसमें बहुत सी ऐसी चीज़ों के बारे में भी बताया गया है कि जिन्हें हम घर में लाकर वास्तु दोष से बच सकते हैं। उन्ही में से ही एक है दर्पण।
दर्पण एक ऐसी चीज़ है जो आपके बाहरी रूप को दर्शाता है। जिसका वास्तु शास्त्र में अधिक महत्व है। इसके हिसाब से देखा जाए तो दर्पण का सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। यदि इसे सही जगह न लगाया जाए तो इससे घर पर और घर में रहने वाले सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। गलत दिशा में लगाया गया दर्पण घर की शांति, सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। तो वहीं बहुत कम लोग इस तथ्य से वाकिफ है कि जब शीशा टूटता है उस समय घर की सारी नकारात्मक ऊर्जाओं को वह अपने अंदर ले लेता है। घर में टूटा हुआ शीशा लगाना भी अशुभ माना जाता है। तो चलिए इसे लगाने की सही दिशा से आपको अवगत करवाते है-
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
आईना लगाने की सही दिशा-
आईने का सही दिशा पर होना बहुत ज़रूरी है। वास्तु के अनुसार दर्पण को हमेशा पूर्व और उत्तर वाली दीवार पर लगाना ही शुभ बताया गया है। अगर घर में दर्पण उत्तर दिशा की ओर लगा है तो उससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। तो वहीं पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण में दर्पण को लगाने से घर के सदस्यों की समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।
कैसा होना चाहिए आईना-
वास्तु के मुताबिक चौकोर दर्पण शुभ होते हैं। घर में नुकीले आईने का होना भी अच्छा माना गया है। आईना खरीदते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि उसमें आपका चेहरा बिल्कुल साफ व स्पष्ट नजर आए। अगर शीशा धुंधला हो तो वो बुरा प्रभाव डालता है।
इस तरह के दर्पण ला सकते हैं घर में नकारात्मकता-
बेडरूम में लगा शीशा पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को खराब कर सकता है और इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी में बाधा आ सकती है। ऐसे में अगर आप बेडरूम में शीशा लगाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार ही लगाएं।