Vastu Tips For Job: रातों-रात मनपसंद जॉब के ऑफर खुद चलकर आएंगे आपके द्वार, अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2023 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Job: मनपसंद जॉब पाने की चाह तो हर किसी को होती है लेकिन इसे पाने के बहुत मेहनत और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज-कल खूब मेहनत और पढ़ाई करने के बावजूद भी रोजगार ढूंढना मुश्किल काम हो गया है। पढ़े-लिखे लोग बेरोजगार बने बैठे हैं, इस वजह से हम अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं। किस्मत को कोसने की बजाय अगर घर के वास्तु दोष को सही कर लिया जाए तो आधी परेशानियां ऐसे ही सही हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र में अपनी मनपसंद नौकरी को पाने के लिए कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर हम अपनी मनचाही इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन वास्तु टिप्स के बारे में।

PunjabKesari Vastu Tips For Job

Follow these Vastu tips to get a job नौकरी पाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में करियर की तरक्की को उत्तर दिशा से जोड़ा गया है। इस वजह से घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ़-सुथरा रखना चाहिए। अगर इस दिशा में कोई गैर-जरूरी सामान रखा हुआ है तो उसे तुरंत हटा दें। कहते हैं ऐसा करने से तरक्की की राह में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मनचाही जॉब पाने का भी रास्ता आसान होने लगता है।

बहुत दिनों से अगर नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं। इसके बावजूद असफलता का मुंह देखना पड़ रहा है तो अपने कमरे की उत्तर दिशा में हरे-भरे पौधे रखें। हरियाली को शुभता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं इस दिशा में रखे हुए पौधे अच्छे अवसरों को अपनी और आकर्षित करते हैं और किस्मत भी दिन ब दिन चमकने लगती है।

PunjabKesari Vastu Tips For Job

जिस जगह पर आप बैठ कर स्टडी करते हो उसके पीछे दीवार पर पहाड़ों की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। ऐसा करने से सेल्फ कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा इस दिशा में प्रमाण पत्र, पुरस्कार या करियर से संबंधित तस्वीरें लगाना भी शुभ होता है।

जॉब के अलावा खुद का काम शुरू करने के लिए क्रिएटिव आइडिया पर विचार करना बहुत जरुरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने के लिए कांच की खिड़की के पास बैठना चाहिए। ऐसा करने से  रचनात्मकता बढ़ती है।

मनचाही नौकरी पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में एक बड़ा सा आईना लगाना चाहिए जिसमें आपका पूरा शरीर दिखे। ऐसा करने से जल्द ही अपनी ड्रीम जॉब आपको मिल जाएगी।

PunjabKesari Vastu Tips For Job
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News