इन वास्तु टिप्स को अपनाकर दूर कर सकते हैं घर से कलह-क्लेश

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2019 - 02:58 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि घर में बिना किसी कारण लड़ाई-झगड़ा हो जाता है। जिससे कि आपसी रिश्तों में दरार आनी शुरु होती है। इसके पीछे की वजह घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। कहते हैं कि अगर घर में वास्तु दोष हो तो घर में अकारण ही आपसी झगड़े होते हैं। या फिर जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
पूरे घर में सप्ताह में एक बार गूगल का धुआं करने से नकरात्मक शक्तियों का खात्मा होता है। 

गेहूं में नागकेशर के 2 दाने तथा तुलसी की 11 पत्तियां डालकर अगर पिसाया जाए तो शुभ होता है।

घर के मंदिर में जब भी दीपक जलाएं तो उसमें लौंग जरूर डालें। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में दूध चढ़ाना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv
जब भी रोटी बनाएं तो उससे पहले तवे पर दूध के छींटें मारना शुभ होता है और इसके साथ ही सबसे पहले गौ माता के लिए रोटी निकालनी चाहिए।

घर के बगीचे में अगर फूल सूख जाएं तो उसे घर में न रखें।

घर में टूटी-फूटी, कबाड़, अनावश्यक वस्तुओं को न रखने में ही भलाई होती है। 

दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में हरियाली से परिपूर्ण चित्र लगाएं।

घर में टपकने वाले नल नहीं होना चाहिए। अगर किसी नल में से पानी टपका रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लें। 
PunjabKesari, kundli tv
तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की गैलरी में या पूजा स्थान के पास ही रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News