Vastu Tips For Dishwasher: गलत दिशा में रखा डिश वॉशर बढ़ा सकता है खर्च, जानिए शुभ दिशा और उपाय

punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Dishwasher: वास्तु शास्त्र में किचन का भी विशेष महत्व है। घर में रखी हर एक चीज का हमारे जीवन में एक खास प्रभाव पड़ता है। आज कल कामकाजी औरतें अपने काम को आसान बनाने के लिए मशीनरी उपकरणों का इस्तेमाल करती है। उसी में से एक है डिश वॉशर। डिश वॉशर हर घर में आम देखा जा सकता है। यह रसोई का अहम हिस्सा है। यह न केवल समय की बचत करता है, बल्कि आधुनिक जीवनशैली का एक संकेत भी बन चुका है। वहीं, अगर डिश वॉशर को गलत दिशा में रखा जाए, तो यह धन हानि, घरेलू कलह और मानसिक तनाव तक का कारण बन सकता है।  तो आइए जानते हैं किचन में डिश वॉशर रखने की सही दिशा और उपाय के बारे में-

PunjabKesari Vastu Tips For Dishwasher

डिश वॉशर की सही दिशा क्या है
डिश वॉशर को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना गया है। यह दिशा अग्नि तत्व की मानी जाती है और किचन के उपकरणों का संबंध अग्नि से होता है। यदि यह संभव न हो, तो डिश वॉशर को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips For Dishwasher

डिश वॉशर के वास्तु दोष दूर करने के आसान उपाय
हर रोज  डिश वॉशर को इस्तेमाल करने से पहले उसे साफ कर लें और उसमें जमी गंदगी को हटाएं।
डिश वॉशर के पास एक छोटा सा तुलसी का पौधा  लगाएं या फिर गौमूत्र छिड़काव करें।
अगर किचन में डिश वॉशर रखने की कोई जगह नहीं है और उसे गलत स्थान पर रखा है, तो लाल रंग का कपड़ा रखें।

PunjabKesari Vastu Tips For Dishwasher
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News