Vastu Tips For Copper Sun: तांबे का सूर्य रखने का सही स्थान खोलेगा मनचाहे करियर का द्वार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2024 - 12:07 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Copper Sun: करियर में उन्नति के लिए सूर्य देव की उपासना बहुत ही महत्व रखती है। हर कोई जीवन में आगे बढ़ना चाहता है, इसके लिए वो साम, दाम, दंड, भेद हर तरह के काम करने को तैयार हो जाता है। अगर वास्तु शास्त्र को फॉलो किया जाए तो ज्यादा मेहनत किए बिना ही आप अपनी मनचाही मनोकामना को पूर्ण कर सकते हैं। वास्तु के अनुसार करियर के लिए तांबे का सूर्य विशेष लाभ देता है और घर की खूबसूरती को भी बढ़ाने का काम करता है। इसको लगाने के लिए भी
वास्तुशास्त्र में एक दिशा निर्धारित है। तो आइए जानते हैं, तांबे का सूर्य लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं और किस दिशा में इन्हें लगाना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips For Copper Sun

In which direction to place the sun made of copper किस दिशा में लगाएं तांबे से बना सूर्य: वास्तु के अनुसार तांबे का सूर्य लगाने के लिए पूर्व की दिशा बेस्ट है। अगर खिड़की या द्वार नहीं है तो दीवार पर इसे लगा लें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहेगा। इस दिशा में तांबे का सूर्य लटकाने से परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम बढ़ता है।

करियर में आगे बढ़ने के लिए ऑफिस की पूर्व दिशा में ये सूर्य लटका दें। ऐसा करने से काम में बहुत फायदा देखने को मिलेगा।

PunjabKesari Vastu Tips For Copper Sun

दरवाजे के बाहर की तरफ तांबे का सूर्य लटकाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

Benefits of applying copper sun तांबे का सूर्य लगाने के फायदे: सूर्य देव के प्रकाश से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसलिए अगर घर में तांबे का सूर्य सही जगह पर लगाया जाए तो सेहत के साथ करियर में भी उन्नति देखने को मिलती है।

इसे घर में लगाने से करियर से लेकर एजुकेशन तक हर तरह के फायदे होते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips For Copper Sun

इसकी पॉजिटिव वाइब्स के कारण प्रभावशाली लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ने लगता है और व्यापार में लाभ होता है।

दुकान में कस्टमर की बढ़ोतरी के लिए तांबे का सूर्य बहुत शुभ होता है। जिस जगह पर आप काम करते हो उस स्थान पर इसे लगा लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News