रोमांस की दबी चिंगारी को भड़काएंगे ये Hot sizzling tips
punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 09:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips for Bedroom: बैडरूम यानी शयनकक्ष से जुड़ा वास्तु सही होना चाहिए। जो चीज आपके बेडरूम को रोमांटिक महसूस कराती है, फिर भी रोमांस का वो मजा नहीं लूट पाते जितना सोचा होता है तो उसे सही दिशा में रखने से दिल की दबी चिंगारी को भड़काया जा सकता है। इससे आपकी अंदरूनी नकारात्मता सकारात्मकता में परिवर्तित होगी। प्यार के बेरंग हो रहे एहसास को खुलकर जी सकते हैं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Which colour is best for bedroom in Vastu: रंग माहौल को सही करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोमांटिक बेडरूम रंगों से प्रेरणा लेकर आराम की नींद के साथ-साथ मनचाहे रोमांस का भी मजा ले सकते हैं। वास्तु विद्वान मानते हैं की सफेद रंग बेडरूम के लिए सबसे बढ़िया रंग है क्योंकि यह पवित्रता और शांति का प्रतीक है। इससे संबंधों में गर्मजोशी बनी रहती है। गुलाबी और नारंगी जैसे हल्के रंग भी अच्छे विकल्प हैं। भावुक रोमांटिक संबंधों के लिए रास्पबेरी गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें।
What should not be kept in bedroom: अगर आप अपने बैडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाकर रखे हैं तो उन्हें हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के बैडरूम में भगवान की तस्वीर लगाना अशुभ माना जाता है।
Vastu tips to create a serene bedroom: साथ ही वास्तु के अनुसार बैडरूम में बैड के सामने दरवाजा नहीं होना चाहिए। अगर आपके बैड के सामने दरवाजा है तो बैड की जगह बदल देनी चाहिए। उसे आप दक्षिण या पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार घर के दरवाजों को खोलने और बंद करने के दौरान आवाज आए तो इसे भी अशुभ माना जाता है।
बेडरूम में पलंग के सिरहाने लगे टेबल पर पानी की बोतल या जग रखने की आदत होती है लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे सही नहीं माना जाता।
पलंग के सामने आईना का होना भी अशुभ माना जाता है। आईना है तो रात में सोने से पहले उसे कपड़े से ढंक देना चाहिए। नहीं ढंकने पर रात में आपके अंग आईने में दिख सकते हैं, जो अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे नैगेटिविटी फैलती है।