Kundli Tv- फेंगशुई: क्या है कछुए का अंगूठी से कनेक्शन

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 02:39 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari
हम में से बहुत लोग जानते होंगे कि अन्य देशों के सहित भारत में चीनी वास्तु फेंगशुई का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते लोग अपने घर आदि में इसके बहुत से उपकरणों को घर में रखने लगे हैं। फेंगशुई के अनुसार इन्हें रखने से घर-दुकान में आने वाली हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाया जा सकता है। इसलिए लाफिंग बुद्धा, चीनी सिक्के, धातु का कछुए के साथ-साथ कछुए की अंगूठी का भी महत्व बढ़ता जा रहा है। स्पेशल रत्नों और धातुओं से बनी इस रिंग का आकार कछुए की तरह ही होता है। आज आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। 
PunjabKesari
इस अंगूठी को घर में ले आने से ही वास्तु दोष कम हो जाता है। इतना ही नहीं इसे हाथ में पहनने से व्यक्ति के आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी कम होता है। 

भारतीय ज्योतिष के अनुसार कछुए को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसको घर में रखने से या डालने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।  

फेंगशुई के अनुसार यह रिंग पहनने से व्यक्ति का मन धैर्य और शांत रहता है। क्योंकि कछुए में शांति और सहनशीलता पाई जाती है। 
PunjabKesari
यह केवल चांदी की धातु से बनी होनी चाहिए, तभी यह इतनी फलदायक होती है। 

यह अंगूठी दांए हाथ में ही डालनी चाहिए। बाएं में पहनने से इसका असर नहीं होता है। 

दांए हाथ की तर्जनी और बीच की उंगली में डालने से अत्यधिक लाभ मिलेगा। 
PunjabKesari
अंगूठी पहनने का सही तरीका यह है कि कछुए का मुंह यानि कि सिर बाहर की तरफ होना चाहिए।

जानें, कब तक है आपकी ज़िंदगी (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News