Vastu Tips : अमीर भी हो सकता है गरीब, इस पौधे को घर में लगाने से पहले बरतें सावधानी
punjabkesari.in Thursday, Dec 25, 2025 - 11:25 AM (IST)
Vastu Tips : हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में केले का पेड़ अत्यंत पूजनीय और पवित्र माना गया है। इसे साक्षात भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का वास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस घर में केले का पेड़ सही विधि और दिशा में लगा होता है, वहां सुख-समृद्धि और धन की कभी कमी नहीं होती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही शुभ पौधा यदि गलत नियम या गलत दिशा में लगाया जाए, तो यह अमीर को भी गरीब बना सकता है ? वास्तु दोष उत्पन्न होने पर यह घर में कंगाली, संतान कष्ट और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।

केले के पेड़ से जुड़ी सावधानियां और नियम
गलत दिशा बनती है बर्बादी का कारण
वास्तु के अनुसार, केले का पेड़ कभी भी दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इन दिशाओं में लगा केले का पेड़ घर की बरकत को सोख लेता है और कर्ज की स्थिति पैदा करता है।
इसे हमेशा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही लगाएं। ईशान कोण देवताओं की दिशा है, जहां बृहस्पति देव का प्रभाव सबसे अधिक होता है।

मुख्य द्वार के ठीक सामने न लगाएं
अक्सर लोग सुंदरता के लिए केले का पेड़ मुख्य दरवाजे के ठीक सामने लगा देते हैं। वास्तु इसे द्वार वेध मानता है। मुख्य द्वार के ठीक सामने लगा पेड़ घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को रोकता है, जिससे तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं।
घर के बिल्कुल बीच में न लगाएं
घर के आंगन के बिल्कुल बीचों-बीच केले का पेड़ लगाने से बचना चाहिए। यह स्थान खुला और खाली होना चाहिए। यहां पेड़ लगाने से परिवार में अशांति और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

अमीर को गरीब बना सकते हैं ये वास्तु दोष
यदि केले का पेड़ सूख रहा है या उसकी पत्तियां पीली होकर सड़ रही हैं, तो उसे तुरंत हटा दें। सूखा पेड़ घर में नकारात्मकता लाता है और संचित धन को नष्ट कर देता है।
केले के पेड़ के पास कभी भी कूड़ेदान, गंदे कपड़े या नाली नहीं होनी चाहिए। चूंकि इसमें भगवान विष्णु का वास है इसलिए इसके आसपास की गंदगी दरिद्रता को आमंत्रण देती है।
केले की पत्तियां यदि कटी-फटी हैं, तो उन्हें हटा देना चाहिए। फटी हुई पत्तियां आर्थिक तंगी का प्रतीक मानी जाती हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
