Vastu Tips: साल में एक बार खिलने वाला ये फूल, बदल सकता है आपकी किस्मत की दिशा

punjabkesari.in Friday, Aug 22, 2025 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: प्रकृति अपने आप में रहस्यों से भरी हुई है और उनमें से एक है एक ऐसा दिव्य फूल जो साल में सिर्फ एक बार खिलता है। इसे देखने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। इसे देवी-देवताओं का प्रिय फूल माना जाता है। भारतीय धार्मिक ग्रंथों में इसे शुभ, पवित्र और चमत्कारी फूल माना गया है। मान्यता है कि जिसने इस फूल को खिला हुआ देख लिया, उसकी किस्मत चमक जाती है। इस फूल का नाम है ब्रह्म कमल है। ये फूल खासतौर पर हिमालय की पहाड़ियों में देखने को मिलता है। ये फूल देखने में बहुत आकर्षित लगता है। इस फूल की खास बात यह है कि यह रात में खिलता है और कुछ ही घंटों तक अपनी दिव्यता बिखेरता है। वास्तु के अनुसार, इस फूल को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का वास होता है।

PunjabKesari Vastu Tips
घर में लगा लिया तो क्या होता है?
वास्तु के अनुसार, अगर आप इस फूल को अपने घर के बगीचे में उगाने में सफल हो जाते हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस फूल को घर में लगाने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और घर में सकारात्मकता और शांति आती है। साथ ही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

किस दिशा में लगाना चाहिए
वास्तु के अनुसार, ब्रह्म कमल के फूल को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु में इस दिशा को ईश्वर, ध्यान, और सकारात्मक ऊर्जा की दिशा मानी जाती हैं। ब्रह्मकमल को इन दिशाओं में लगाने से धन, सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।

PunjabKesari Vastu Tips

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News