Vastu Tips: गंदे पानी की गलत दिशा बना सकती है बर्बादी का कारण, जानिए सही दिशा

punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 03:24 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की बनावट और उसके अंदर होने वाली हर गतिविधि का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इन्हीं में से एक पहलू है घर का गंदा पानी किस दिशा में निकलना चाहिए। लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन घर की यहीं छोटी-छोटी बातें परेशानी का कारण बनते हैं। वास्तु के अनुसार, अगर यह प्रवाह गलत दिशा में हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। तो आइए जानते हैं गंदे पानी के निकास की व्यवस्था किस दिशा में होनी चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

गंदे पानी की निकासी किस दिशा में नहीं करनी चाहिए
वास्तु अनुसार, गंदे पानी की निकासी के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को बिल्कुल भी न चुनें। यह दिशा स्थायित्व और नियंत्रण की मानी जाती है। यहां से पानी का बहाव होने पर घर की आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

गंदे पानी की निकासी की सही दिशा
गंदे पानी की निकासी की सही दिशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व  दिशा को गंदे पानी की निकासी के लिए उपयुक्त माना गया है। इसलिए हो सके तो गंदे पानी की निकासी इन दिशाओं में ही करना चाहिए। 

क्यों है यह दिशा महत्वपूर्ण?
वास्तु में दिशाओं के अनुसार ऊर्जा का बहाव निर्धारित होता है। गलत दिशा में जल निकासी से नकारात्मक ऊर्जा घर में रुक जाती है। गलत दिशा में निकासी से नमी, सीलन और गंदगी घर में बढ़ती है, जिससे बीमारियां फैल सकती हैं। साथ ही दक्षिण-पश्चिम में निकासी से आर्थिक परेशानियां बनी रह सकती हैं। 

PunjabKesari Vastu Tips


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News