Vastu Tips: घर की सफाई में छुपा है धन का मंत्र, जानिए सही पोछा लगाने का तरीका

punjabkesari.in Sunday, May 25, 2025 - 07:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: किसी भी काम को करने के लिए वास्तु के नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। घर की साफ-सफाई घर को सिर्फ  सुंदर बनाने के लिए नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए की जाती है। घर में जमा धूल और गंदगी न केवल अस्वच्छता का कारण बनती है, बल्कि घर की ऊर्जा को भी प्रभावित करती है। वास्तु शास्त्र में खासकर पोछा लगाने का सही तरीका और सही कोना बहुत जरूरी माना गया है ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और तिजोरी हमेशा भरी रहे। तो आइए जानते हैं पोछा किस कोने में लगाने की सही दिशा और तरीके के बारे में-

PunjabKesari Vastu Tips

घर के किस कोने से पोछा लगाना शुभ होता है?
वास्तु के अनुसार, घर में सफाई और पोछा लगाने की शुरुआत उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा से करनी चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। यहां से पोछा  लगाने की शुरुआत करने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर की पूर्व दिशा में  सूर्य की पहली किरण सीधी आती है। इस दिशा में भी पोछा लगाने से घर में नई ऊर्जा और सकारात्मकता आती है।

PunjabKesari Vastu Tips

पोछा लगाने का सही तरीका
पोछा हमेशा उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम की ओर से लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और धन की वृद्धि होती है। पोछा लगाते वक्त ध्यान रखें कि पोछा घर के अंदर से बाहर की ओर न जाए। पोछा लगाने के दौरान मन में सकारात्मक विचार और धन-संपत्ति के लिए आभार भाव रखें।

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News