Vastu Tips: रसोईघर में करें ये 3 काम और बढ़ाएं अपनी आर्थिक शक्ति
punjabkesari.in Thursday, May 22, 2025 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। रसोईघर का स्थान और उसकी दिशा घर की समृद्धि और आर्थिक स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। वास्तु शास्त्र में हर किस काम को करने से पहले कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए और दिशाओं का भी ध्यान रखा जाता है। यदि आप अपनी आर्थिक शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं, तो रसोईघर में कुछ खास उपाय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने के लिए क्या करें।
रसोई की गहराई से सफाई करें
घर की सुख-शांति के लिए रसोईघर की सफाई करना बेहद शुभ माना जाता है। विशेष रूप से गैस चूल्हा, स्टोव, अलमारी और खाने की जगह को अच्छे से साफ करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बरकत बनी रहती है।
नए बर्तन और धातु सामग्री का इस्तेमाल करें
किचन के पुराने या खराब बर्तनों का प्रयोग बंद कर दें और नई वस्तुएं खरीदें। साथ ही पुराने बर्तन या धातु सामग्री का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में समृद्धि और शांति आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
खाना पकाने के समय विशेष मंत्रों का जाप करें
रसोईघर में खाना पकाते समय कुछ खास मंत्रों का जाप करने से घर में समृद्धि और सुख-शांति बनी रहती है। विशेष रूप से सूर्य, लक्ष्मी और गणेश देवता के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
रोजाना दीपक जलाएं
सुबह और शाम रसोई में देशी घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही अन्नपूर्णा माता के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा की कृपा घर पर बनी रहती है।