Vastu Tips: किचन में गिरने वाली यह चीजें बिगाड़ सकती हैं भाग्य, रहें सावधान
punjabkesari.in Tuesday, Mar 11, 2025 - 03:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन को घर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। किचन में रखी हर एक चीज हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र हर एक चीज को करने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। किचन में गिरने वाली कुछ चीजों को शुभ नहीं माना जाता है। यह आर्थिक या पारिवारिक परेशानियों का कारण बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि रसोई में गिरने वाली कौन सी चीजें शुभ नहीं होती है।
दूध का गिरना
किचन में दूध का गिरना अशुभ माना जाता है। दूध को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जमीन पर दूध का गिरना जीवन में आने वाली परेशानियों और आर्थिक हानि होने की तरफ संकेत करता है।
तेल का गिरना
वास्तु के अनुसार, रसोई घर में तेल का गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। किचन में तेल का गिरना धन हानि और घर में नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने का संकेत होता है।
नमक का गिरना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक का गिरना भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि रसोई में नमक के गिरने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती है और परिवार पर संकट होने की तरफ इशारा करता है।
घी का गिरना
वास्तु के अनुसार, किचन में घी का गिरना अशुभ होता है। रसोई में घी के गिरने से स्वास्थ्य, धन या पारिवारिक जीवन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, घी का गिरना मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है।