Vastu Tips: नेगेटिविटी को करना चाहते हैं दूर तो आज ही घर से बाहर निकालें ऐसी तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 02:24 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। घर में रखी हर एक चीज का हमारे जीवन से सीधा संबंध है। घर में रखी शुभ चीजें उन्नति और समृद्धि लेकर आती हैं।  वहीं अशुभ चीजें हमें जीवन में र दुर्भाग्य ला सकती हैं। वास्तु के अनुसार, घर में रखी कुछ तस्वीरें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। अगर आप भी घर में ऐसी तस्वीरें लगाते हैं, तो उन्हें जल्द ही हटा देना चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी तस्वीरें घर में नहीं रखनी चाहिए।

जंगली जानवरों की तस्वीर
घर में जंगली जानवरों की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार, शेर, भेड़िया, सांप जैसे हिंसक जानवरों की तस्वीरें घर में रखने से डर और आक्रामकता का माहौल बन सकता है।  

PunjabKesari Vastu Tips

रोते हुए बच्चों या उदास चेहरों की तस्वीरें
रोते हुए बच्चों या उदास चेहरों की तस्वीर घर में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा तस्वीरें पारिवारिक संबंधों में दरार ला सकती हैं और मानसिक तनाव को बढ़ा सकती हैं।

PunjabKesari Vastu Tips
 
महाभारत की तस्वीर
कई बार अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने घरों में महाभारत से जुड़ी तस्वीरें रखते हैं। ऐसी तस्वीरें घर या फिर कमरे में नहीं रखनी चाहिए। इस तरह की तस्वीरें जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और धन हानि का कारण बन सकती हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

डूबते सूरज की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में डूबते सूरज की तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरें घर में लगाने से कई बार कामों के बीच रुकावट आने लगती है। साथ ही परिवार में कलह-क्लेश का माहौल बना रहता है।

PunjabKesari Vastu Tips




 







 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News