Vastu Tips: रोग और दरिद्रता से मुक्ति पाने के लिए घर की इस दिशा में लगाएं ये तस्वीर
punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 02:26 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips: वास्तु के मुताबिक हमारा सुखी जीवन घर की दिशा और घर में रखी वस्तुओं की दिशा पर भी निर्धारित करता है। कहते हैं अगर ये सही न हो तो जीवन परेशानियों से घिर जाता है, वहीं साथ ही कुछ अनचाही परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। घर में राखी वस्तु हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। इस वजह से घर में कुछ भी नई चीज लगाते या खरीदते समय वास्तु नियमों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि ऐसी कौन सी दिशा है जिस दिशा ये तस्वीर लगाने से जीवन पहले से भी ज्यादा खुशनुमा और शानदार बन जाता है। तो चलिए जानते हैं -
Put a picture of a parrot in this direction इस दिशा में लगाएं तोते की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तोते की तस्वीर लगानी बेहद ही शुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में इस तस्वीर को लगाने से जीवन में मनचाहे परिणाम देखने को मिलते हैं। इसके अलावा यदि आपके घर में कोई दोष है तो इस दिशा में तस्वीर लगाने से बहुत फायदा होगा।
उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा भी कहा जाता है। यदि आप इस जगह तस्वीर लगाने हैं तो जीवन में धन और समृद्धि में बढोत्तरी देखने को मिलती है।
Avoid this direction इस दिशा से रखें परहेज
दक्षिण दिशा नकारात्मकता से जुड़ी होती है। यदि आप इस जगह में तोते की तस्वीर लगाते हैं तो आपको जीवन में इसके बुरे परिणाम देखने को मिलेंगे।
Strengthens the position of Mercury बुध की स्थिति को करता है मजबूत
यदि घर में बच्चा किसी बात से परेशान है या फिर उसका मन बेचैन रहता है तो उन्हें घर की उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर लगानी चाहिए। इसी के साथ बता दें कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित बुध की स्थिति भी मजबूत होती है।
God Kubera showers his blessings कुबेर देवता बरसाते हैं अपनी कृपा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुबेर देवता का वाहन तोता है। इस वजह से इसकी तस्वीर घर में सुखों का आगमन होता है। इसके अलावा साथ में पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।