Vastu Tips: इस दिशा में रखें Washing Machine, कपड़ों की गंदगी के साथ दूर होगी घर की नकारात्मक ऊर्जा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 16, 2024 - 11:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन की बहुत सारी समस्याओं के समाधान बताया है। वास्तु के उपाय की मदद से नौकरी से लेकर शादीशुदा जीवन की सारी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। घर में रखी हर एक वस्तु हमारे जीवन बहुत असर डालती है। अगर इन्हें सही स्थान पर रखा जाए घर में सुख-शांति का वास बना रहता है। आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि घर में कपड़े धोने वाली मशीन को कहां रखना चाहिए। आज-कल के दौर में समय को बचाने के लिए वाशिंग मशीन का उपयोग किया जाता है। लेकिन इससे जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में शायद ही आपको पता हो। अगर आप इन्हें फॉलो करते हैं तो बहुत ही परेशानियों को दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं...

PunjabKesari Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कपड़े धोने वाली मशीन को कभी भी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नही रखना चाहिए। अगर आप इस जगह पर रखते हैं घर-परिवार के सदस्य हमेशा बीमार रहते हैं।

इसके अलावा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी वाशिंग मशीन को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।

PunjabKesari Vastu Tips

It is auspicious to keep it at this place इस जगह पर रखना होता है शुभ
वास्तु शास्ते के अनुसार मशीन को रखने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा बेस्ट मानी जाती है। ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत बढ़िया बनी रहती है और साथ में जीवन में चल रही रुकावटों से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari Vastu Tips

वॉशिंग मशीन को घर के बाथरूम में भी रखा जा सकता है।

वाशिंग मशीन का इस्तेमाल रात के समय कभी भी नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

इसके अलावा घर के मुख्य द्वार के पास कभी भी इसे नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। कपड़े धोने के बाद वॉशिंग मशीन के अंदर पानी न रखें।

इसके अलावा ध्यान रखें कि वॉशिंग मशीन को कभी भी बीम के नीचे नहीं होना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News