करियर में चाहते हैं उछाल तो करें ये 4 काम

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 06:24 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हर किसी के इच्छा होता है कि उसे अपने करियर में मनचाही सफलता ज़रूर हासिल हो। जिसके लिए मेहनत अधिक जरूरी होती है । मगर बहुत कम लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि इसके लिए केवल मेहनत ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र के बारे में जानकारी होना आवश्यक होता है। जी हां, कहा जाता है अगर जातक आगे बताई जाने वाली बातों को अपने ध्या में रखता है तो करियर में ऐसा उछाल आता है जिसके बारे में इंसान ने कल्पना तक नहीं की होती है। जी हां, जिस तरह वास्तु शास्त्र में घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ पॉजिटीविटी ही नहीं बल्कि कारोबार को भी अच्छे मुकाम पर पहुंचाने में अपना पूरा योगदान देता है। इतना ही नहीं अगर ऑफिस में किसी प्रकार का कोई दोष पैदा हो जाए तो आगे बताए गए कामों को करने के बाद तमाम वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो वास्त उपाय- 
PunjabKesari, Vastu Shastra, Vastu Dosh, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Success, Career Success, Vastu upay in hindi
करियर में मनचाही सफलता पाने के लिए व्यक्ति को घर में केेले का पेड़ लगाना चाहिए। साथ ही साथ ही इसकी नियमित रूप में पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है जैसे-जैसे ये पेड़ बढ़ता जाता है, उसी तरह घर के सदस्यों को अपने करियर में सफलता मिलती जाती है। मगर इस दौरान इस बात का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है इसके आस-पास की सफाई की। ख्याल रहे इसके आस-पास बिल्कुल भी गंदगी न हो।

अगर घरे के किसी व्यक्ति को अपने कारोबार में बार-बार असफलता का सामना करना पड़ रहा हो उसे अपने बेडरूम की उत्तर दीवार को संतरी रंग से रंगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कमर में उत्तर दिशा की दीवारों पर ये रंग होने से वहां रहने वाला व्यक्ति कामयाबी के शिखर को छूता है। 
Vastu Shastra, Vastu Dosh, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Success, Career Success, Vastu upay in hindi
इसके अलावा सफलता के मुकाम पर पहुंचने के लिए व्यक्ति को कमरे की पूर्व दिशा में पहाडो़ं आदि की तस्वीरों लगानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है इस दिशा में ऊंचे पहाड़ों की तस्वीर लगाने से व्यक्ति कामयाब होता है और ठीक वैसी सफलता प्राप्त करता है जैसी की उसे कामना होती है। 

अगर कोई बार बार सफलता के रास्ते में रुकावटें पैदा करता हो तो उसे अपने कमरे में कपड़ों से लेकर दीवारों तक से काले, नीले और स्लेटी रंग को हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इन रंगों को नकारात्मकता को प्रतीक माना जाता है। इसलिए जीवन की तमाम परेशानियों का दूर करने के लिए इन्हें अपने जीवन से हटा देना चाहिए। इसके विपरीत अधिकर पीले और नारंगी रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।
PunjabKesari, Vastu Shastra, Vastu Dosh, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Success, Career Success, Vastu upay in hindi
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News