Vastu for outside paint: घर का बाहरी पेंट करवाते समय अपनाएं ये Tips, आएगी खुशियों की बहार

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 09:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for outside paint: घर के अंदर की सजावट का ध्यान तो हर कोई रखता है लेकिन इसके साथ बाहर की सजावट को ध्यान में जरूर रखना चाहिए क्योंकि कहा जाता है फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन। घर का रंग व्यक्ति के सदस्यों के मन पर गहरा असर डालता है। घर के रंग की ऊर्जा से व्यक्ति का मूड अच्छा और बुरा हो सकता है। घर की बाहरी दीवारों के लिए वास्तु के रंग उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर अपनी गहरी छाप छोड़ते हैं और कोई भी बदलाव ला सकते हैं। वास्तु के अनुरूप घर का बाहरी हिस्सा परिवार में सद्भाव और अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है। तो आइए जानते हैं कि घर के बाहर के रंग का चुनाव करते समय कौन से वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए-

PunjabKesari Vastu for outside paint

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

White color सफेद रंग: सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। अगर आप घर में कलेश से बचना चाहते हैं तो बाहरी हिस्से को सफेद रंग से रंगना चाहिए। सफेद रंग अशुद्ध ऊर्जाओं को दूर करने का काम करता है, इसी के साथ सफेद रंग एलिगेंट लगता है और हमेशा फैशन में रहता है।

PunjabKesari Vastu for outside paint

Blue color नीला रंग: नीला रंग सुंदरता से संबंधित है। कहते हैं यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है और आपके दोस्तों को हमेशा के लिए आपके पास रखता है।

Orange color नारंगी रंग: घर की बाहरी दीवारों के लिए सबसे अच्छे वास्तु रंगों में से एक चुनना चाहते हैं, तो नारंगी रंग सबसे बेस्ट है। ये सुंदरता के साथ-साथ आपके घर में गर्मी और खुशी भी लेकर आता है।

Yellow color पीला रंग: जो लोग जल्द से जल्द प्रमोशन पाना चाहते हैं तो पीला रंग इनमें से सबसे श्रेष्ठ हैं। ये रंग जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आता है।

PunjabKesari Vastu for outside paint

Green colour हरा रंग: हरा रंग एक ऐसा रंग है जो कपल्स के बीच प्रेम-प्यार को बढ़ाता है। अन्य रंगों के मुताबिक ये सबसे ज्यादा साफ-सुथरा लगता है।

Pink colour गुलाबी रंग: गुलाबी रंग प्यार को अपनी तरफ आकर्षित करता है और साथी के साथ जीवन में रोमांस को बरकरार रखता है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News