घर में अचानक दिख जाएं ये पक्षी तो...

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 05:50 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हर कोई यही चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि का वास हो। अपने घरों में खुशियों के लिए हम कई धार्मिक कार्य भी करवाते हैं यही नहीं हम वास्तु शास्त्र में बताए गए है कितने ही उपाए भी करते हैं।  घर की सुख शांति के लिए हम प्रतिदिन भगवान का पूजा-पाठ करते हैं।

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा के साथ-साथ इनके वाहन की भी पूजा करते हैं। कई देवी-देवताओं का वाहन पशु तो कई पक्षियों की सवारी करते हैं। कार्तिकेय जी का वाहन मोर है। मां सरस्वती हंस पर विराजमान हैं। विष्णु जी का वाहन गरुड़ माना गया है। और शनि देव का वाहन कौवा है। शिव का वाहन बैल है।
PunjabKesari, Swan, Swan Image
माना जाता है कि इनके वाहनों की सेवा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार गाय और कुत्ते और पक्षियो को रोटी खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यही नहीं पक्षी हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत भी देते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतो के बारे में-
PunjabKesari, Dog, Cow, Dog Image, Cow Image
माना जाता है कि अगर घर में अचानक तोता आ जाए तो ये धन लाभ होने का संकेत देता है। 

अगर आपके घर में कौवा दिखाई दे तो ये किसी मेहमान के आने का संकेत देता है।
PunjabKesari, Crow, Crow Image
उल्लू लक्ष्मी जी का वाहन है अगर कोई उल्लु घर में या घर के आसपास दिखे तो समझ जाइए कुछ शुभ होने वाला है।
PunjabKesari, Owl Image, Owl
घर में चमगादड़ का प्रवेश करना अपशगुन माना जाता है। माना जाता है इसका घर में प्रवेश करना मौत की सूचना को दर्शाता है। 

आपके घर में अगर चिड़िया ने घोंसला बना ले तो समझ लो घर में जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। इससे घर में आने वाली बाधा टलती है।  

दिन में मुर्गे की आवाज सुनाई दें तो किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होती है।
PunjabKesari, Cock, Hen, Cock image, Hen image
मान्यता है कि टिटहरी जब आपको किसी पेड़ पर घोसला बनाते दिखे तो धरती पर भूकंप आने वाला है क्योंकि टिटहरी कभी भी वृक्ष पर घोंसला नहीं बनाती। वह जमीन पर ही अंडे देती है और जमीन पर ही रहती है। 

अगर सुबह-सुबह घर में कबूतर दिखे या गुटर गूं सुने तो तो प्रेम संबंध होने की मान्यता है। शाम को कबूतर की गुटर गूं सुने तो ये घर में चोरी होने और लड़ाई- झगड़ा होने का संकेत माना गया है।
इस रंग के कपड़े पहनना गर्भवती महिला के लिए हो सकता है dangerous (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News