घर में भूलकर भी न रखें ये सामान, सफलता में बनता है बाधा

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2016 - 09:06 AM (IST)

अधिक मेहनत के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े तो इसके पीछे वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु दोष होने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। घर में वास्तु दोष होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं। लेकिन घर में टूटा-फूटा सामान रखने से भी व्यक्ति का सुकून छिन जाता है। इस प्रकार का सामान पारिवारिक सदस्यों की उन्नति में बाधा बनता है। जानिए कौन सी टूटी चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए।

 

* वास्तु के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। ये वास्तु दोष उत्पन्न करते हैं। 

 

* जीवन में सुख-शांति के लिए पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। टूटा पलंग होने से वैवाहिक जीवन में परेशनियों का सामना करना पड़ता है। 

 

* घर में टूटा कांच भी नहीं रखना चाहिए। घर में टूटा कांच रखने से आर्थिक नुक्सान होता है अौर साथ ही पारिवारिक सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। 

 

* इसके साथ ही घर में टूटी फोटो फ्रेम या तस्वीर हो तो उसे हटा देना चाहिए। ये वास्तु दोष अौर दुर्भाग्य उत्पन्न करती है। 

 

* दरवाजा टूट गया हो तो उसे भी ठीक करवा लेना चाहिए। इसके साथ ही दरवाजा आवाज करता हो तो पारिवारिक सदस्यों के मध्य लड़ाई-झगड़े होते हैं।  

 

* घर में टूटा हुआ फर्नीचर भी नहीं रखना चाहिए। इस प्रकार का फर्नीचर घर में रखने से आर्थिक परेशानियों में बढ़ौतरी होती है। 

 

* वास्तु के अनसार घड़ियों की स्थिति से घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है इसलिए घर में टूटी हुई घड़ी न रखें। टूटी या रुकी हुई घड़ी घर में रखने से पारिवारिक सदस्यों की उन्नति भी रुक जाती है। 

 

* अॉफिस व घर में टूटा हुआ या बंद पेन रखना अशुभ होता है। इससे व्यक्ति को करियर में परेशनियों का सामना करना पड़ता है। 

 

* घर में खराब या टूटा हुआ इलेक्ट्रॉनिक खराब सामान भी नहीं रखना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News