मनी प्लांट लगाने से पूर्व जानें ये बातें, नहीं तो होगा आर्थिक नुक्सान

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2016 - 03:56 PM (IST)

घर में बहुत सारे पौधे लगाए जाते हैं। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घर में मनी प्लांट का पैधा लगाने से सुख-समृद्धि के आगमान में बढ़ौतरी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में न लगाया गया है तो आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ता है।

 

   मनी प्लांट को ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में न रखें। यह दिशा इसके लिए नकारात्मक मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ      ही स्वास्थ्य अौर रिश्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

 

   मनी प्लांट की बेलें जमीन पर फैलाने से घर में कई प्रकार के नुक्सानों को झेलना पड़ता है। 

 

   घर के बाहर मनी प्लांट का पौधा न लगाकर इसे अंदर लगाना शुभ होता है। मनी प्लांट के पौधे को गमले या बोतल में भी लगा सकते हैं। 

 

   मनी प्लांट के पत्ते मुरझाए अौर सफेद नहीं होने चाहिए। ये अशुभ माना जाता है। प्रतिदिन मनी प्लांट के पौधे को पानी दें। मुरझाई अौर सफेद पत्तियों को काट देना चाहिए।

 

   घर में मनी प्लांट लगाने से धन के आगमन में बढ़ौतरी होती है। मनी प्लांट से न सिर्फ धन में बढ़ौतरी होती है अपितु रिश्तों में मधुरता भी आती है। इसे पूर्व-पश्चिम दिशा में लगाने से दांपत्य    जीवन में तनाव पैदा होता है।

 

   घर में मनी प्लांट को आग्नेय कोण अर्थात दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना उचित माना जाता है। इस दिशा के देवता श्रीगणेश हैं इसलिए यहां मनी प्लांट रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ौतरी होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News