Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 06:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vaman Dwadashi: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 26 सितंबर को वामन द्वादशी का व्रत रखा जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त श्री हरि को खुश करने के लिए उनके पांचवें अवतार की पूजा करते हैं। मान्यता है आज के दिन पूजा करने से व्यक्ति को अपने बुरे कर्मों से छुटकारा मिलता है और इसी के साथ जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। भगवान वामन अपने भक्तों को कभी भी निराश नहीं करते। अगर आप भी चाहते हैं भगवान आपकी झोली खुशियों से भर दें तो आज करें ये उपाय।

PunjabKesari Vaman Dwadashi

Vaman Dwadashi Upay वामन द्वादशी उपाय
Offer curd and sugar लगाएं दही और मिश्री का भोग: आज के दिन भगवान वामन को दही और मिश्री का भोग लगाना शुभ होता है। लक्ष्मीपति को पीला रंग बहुत प्रिय है इसलिए दही मिश्री में थोड़ा सा केसर मिला देने से भगवान जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसी के साथ जाने-अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति मिलती है।

Light a lamp in a brass vessel पीतल के बर्तन में दीपक जलाएं: गृह क्लेश से मुक्ति पाने के लिए आज के दिन पीतल के बर्तन में दीपक जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु की खास कृपा प्राप्त होती है।

Bhog ke liye laddu भोग के लिए लड्डू: वामन द्वादशी के दिन भगवान वामन को 21 या 11 लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और अहंकार भी कम होता है।

PunjabKesari Vaman Dwadashi

Ways to progress उन्नति के लिए उपाय: नौकरी और कारोबार में उन्नति के लिए भगवान वामन को नारियल पर यज्ञोपवीत यानी जनेऊ लपेटकर चढ़ाएं।

Donation of curd दही का दान: घर की आर्थिक दशा को सही करने के लिए आज पूजा के बाद दही का दान करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

For a healthy and fit body स्वस्थ और निरोगी काया के लिए: स्वस्थ और निरोगी काया प्राप्त करने के लिए आज के दिन भगवान को पहले शहद का भोग लगाएं, फिर उसका सेवन करें। ऐसा करने से शारीरिक कष्टों से निजात मिलता है।

PunjabKesari Vaman Dwadashi

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News